वर्चुअल दोस्ती की आड़ में अपराध: मासूम का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार

अपहरण के आरोप में गिरफ्तार प्रकाश जैन उर्फ काकू

ऑनलाइन दोस्ती का खौफनाक अंजाम: नाबालिग का अपहरण, पुलिस ने आरोपी दबोचा

Dehradun, 12 September: सोशल मीडिया पर बनी दोस्ती कब खतरनाक मोड़ ले ले, कुछ नहीं कहा जा सकता। हाल ही में इसका ताजा और चौंकाने वाला उदाहरण सामने आया है। मामला रायपुर क्षेत्र का है जहां 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक युवक अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों के अपहरण के संदेह को लेकर की गई शिकायत के बाद दून पुलिस ने बिजली की तेजी दिखाते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्टग्राम से मिला सुराग

पूरा मामला 10 सितंबर का है, जब कंडोली निवासी एक महिला ने थाना रायपुर में अपनी 14 वर्षीय बेटी के अचानक लापता होने की सूचना दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की कमान संभाली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और सोशल मीडिया अकाउंट्स की बारीकी से जांच शुरू हुई। जिसके बाद धीरे-धीरे मामले के सनसनीखेज सुराग सामने आए। दरअसल, बालिका की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हरिद्वार निवासी एक युवक से हुई थी, जिसके साथ उसे रायपुर क्षेत्र में देखा गया। पुलिस ने मैनुअल सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से युवक की लोकेशन ट्रेस की और लाडपुर तिराहे के पास से 23 वर्षीय प्रकाश जैन उर्फ काकू को धर दबोचा। प्रकाश जैन, हरिद्वार के भूपतवाला स्थित अमृत गंगा अपार्टमेंट का निवासी है। आरोपी के पास से नाबालिग बालिका को भी पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया।

पुलिस ने आरोपी पर अपहरण और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल और रोमांचक ऑपरेशन में थाना रायपुर पुलिस की टीम— उपनिरीक्षक राजीव धारीवाल, म0उ0नि0 वर्षा रमोला, हे0का0 महावीर सिंह और का0 प्रेम पंवार शामिल रहे।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां देखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना लाइसेंस कुट्टू के आटे की बिक्री पर रोक, FDA ने कसा शिकंजा

Fri Sep 12 , 2025
नवरात्र से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई: कुट्टू के आटे की खुले में बिक्री पर लगा प्रतिबंध देहरादून, 12 सितंबर। नवरात्र और त्योहारी सीजन को देखते हुए, साथ ही हाल के दिनों में आटे में मिलावट के सामने आए मामलों के बाद, उत्तराखंड सरकार ने खाद्य सुरक्षा पर सख्ती बरतते […]
नवरात्र से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share