ऑपरेशन कालनेमि: अब सोशल मीडिया पर भी गिरेगी पुलिस की गाज़

ऑपरेशन कालनेमि के तहत आने वाले दिनों में होगी कड़ी कार्रवाई

अब तक 5500 सत्यापन, 14 गिरफ्तारियां और 1182 पर निरोधात्मक कार्रवाई

ऑपरेशन कालनेमि के तहत आने वाले दिनों में होगी कड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन कालनेमि के तहत आने वाले दिनों में होगी कड़ी कार्रवाई

Dehradun, 07 September: देवभूमि उत्तराखंड में आस्था और सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा “ऑपरेशन कालनेमि” लगातार बड़ी उपलब्धियां दर्ज कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन और पुलिस मुख्यालय की देखरेख में चल रहे इस अभियान के तहत अब तक 5500 से अधिक सत्यापन, 14 गिरफ्तारियां और 1182 निरोधात्मक कार्रवाइयां की गई हैं। आने वाले दिनों में इस अभियान को और व्यापक बनाते हुए फर्जी फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने वालों और सोशल मीडिया पर लोगों को गुमराह करने वाले तत्वों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।

आईजी (कानून व्यवस्था) नीलेश आनंद भरणे ने सरदार पटेल भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि सबसे ज्यादा कार्रवाई हरिद्वार और देहरादून जिलों में हुई है। हरिद्वार में 491 कार्रवाइयां और तीन गिरफ्तारियां, जबकि देहरादून में 237 कार्रवाइयां और पांच गिरफ्तारियां हुईं। टिहरी, अल्मोड़ा और साइबर क्राइम से जुड़े मामलों में भी कई गिरफ्तारी दर्ज की गई।

प्रमुख सफलताएं:

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

आईजी भरणे ने कहा कि आपदा प्रबंधन की व्यस्तताओं के कारण अगस्त में अभियान की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी थी, लेकिन अब इसे और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेन्द्र गुंज्याल, एसएसपी देहरादून अजय सिंह, एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र डोभाल और एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर भी उपस्थित रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

Total lunar eclipse: आसमान में दिखा ब्लड मून

सोम सितम्बर 8 , 2025
पूर्ण चंद्रग्रहण (Total lunar eclipse) का अद्भुत नज़ारा, लाल रंग में नजर आया चाँद Total lunar eclipse Dehradun, 08 September: रविवार की रात खगोलीय घटना का दुर्लभ नज़ारा देखने को मिला। वैज्ञानिक दृष्टि से Total lunar eclipse और आम बोलचाल में ब्लड मून कहा जाता है। ग्रहण के दौरान चाँद […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share