Shardiya Navratri 2025: मां दुर्गा का हाथी पर आगमन, शुभ संकेत

22 सितंबर से आरंभ होंगे Shardiya Navratri 2025

Shardiya Navratri 2025: सकारात्मक ऊर्जा और मंगलकारी फल का प्रतीक है हाथी पर मां का आगमन

22 सितंबर से आरंभ होंगे Shardiya Navratri 2025

Dehradun, 21 September: इस नवरात्रि मां दुर्गा का आगमन खास होने वाला है। 22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्र में देवी हाथी पर सवार होकर धरती पर पधारेंगी, जो समृद्धि, सौभाग्य और सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब नवरात्र की शुरुआत सोमवार या रविवार को होती है, तब देवी हाथी की सवारी चुनती हैं, और यह संकेत देता है भरपूर वर्षा, अच्छी फसल और आर्थिक प्रगति का।

समृद्धि का प्रतीक है हाथी

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, हाथी शक्ति, बुद्धि और समृद्धि का प्रतीक है। देवराज इंद्र का वाहन ऐरावत भी हाथी है, वहीं गणपति भी हाथीमुख स्वरूप में पूजे जाते हैं। इसीलिए मां दुर्गा का हाथी पर आगमन कृषि, व्यापार और पारिवारिक जीवन में सकारात्मकता का संदेश लेकर आता है।

मां का प्रस्थान भी रहेगा शुभ

इस बार मां दुर्गा का प्रस्थान 2 अक्टूबर, गुरुवार को मनुष्य के कंधे पर होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा प्रस्थान समाज में शांति, व्यापार में प्रगति और पड़ोसी देशों के साथ संबंधों में सुधार का संकेत देता है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2025: दुर्गा पूजा का पूरा कैलेंडर

  • 28 सितंबर, रविवार : महाषष्ठी
  • 29 सितंबर, सोमवार : महासप्तमी
  • 30 सितंबर, मंगलवार : महाअष्टमी
  • 01 अक्टूबर, बुधवार : महानवमी
  • 02 अक्टूबर, गुरुवार : विजयादशमी/दशहरा

षष्ठी तिथि से दुर्गा पूजा की शुरुआत

षष्ठी तिथि से दुर्गा पूजा की शुरुआत बोधन के साथ होती है। सप्तमी को नवपत्रिका पूजा, अष्टमी को महा दुर्गाष्टमी और नवमी को महिषासुर मर्दिनी के रूप में मां की उपासना की जाती है। दशमी के दिन देवी प्रतिमाओं का विसर्जन कर भक्तगण उन्हें श्रद्धापूर्वक विदाई देते हैं।

कब किस वाहन पर आती हैं मां दुर्गा

  • रविवार या सोमवार: हाथी (सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश)
  • शनिवार या मंगलवार: घोड़ा (युद्ध और राजनीतिक उथल-पुथल)
  • गुरुवार या शुक्रवार: पालकी (सुख, शांति और समृद्धि)
  • बुधवार: नाव (सभी मनोकामनाओं की पूर्ति)

हाथी की सवारी का महत्व

  • कृषि, व्यापार और पारिवारिक जीवन में सकारात्मकता
  • अच्छी फसल और भरपूर वर्षा से किसानों को लाभ
  • व्यापार और कारोबार में तेजी
  • आर्थिक दृष्टि से समय लाभकारी
  • परिवारों में सुख-शांति और आपसी प्रेम का वातावरण

 

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मां शाकुंभरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon Sep 22 , 2025
मां शाकुंभरी देवी धाम में दूर-दराज़ से पहुंचे श्रद्धालु Dehradun, 22 September: शारदीय नवरात्र में मां शाकुंभरी देवी धाम आस्था का केंद्र बना हुआ है। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मां के दर्शन के लिए लगी रहती हैं। मंदिर परिसर फूलों और रोशनी से सजा हुआ है, वहीं […]
शारदीय नवरात्र में मां शाकुंभरी धाम बना आस्था का केंद्र

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share