23 मई से खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

23 मई से खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने दिए निर्देश

Dehradun, 17 March: विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 23 मई से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने सोमवार को मुख्य सचिव आनंद बर्धन से शिष्टाचार भेंट के दौरान यह जानकारी दी।

बैठक के दौरान तीर्थयात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने यात्रा मार्ग, ठहरने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए स्थानीय प्रशासन को सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीर्थयात्रियों को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

चमोली जिले में लगभग 15,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा और प्राचीन लोकपाल लक्ष्मण मंदिर आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। मान्यता है कि इसी स्थान पर सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह ने तपस्या कर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया था।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कठिन पहाड़ी रास्तों को पार कर इस पवित्र धाम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

चारधाम यात्रा 2026: जानें कब खुलेंगे बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट

Tue Mar 17 , 2026
अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, तैयारियां तेज केदारनाथ 22 अप्रैल, बदरीनाथ 23 अप्रैल और यमुनोत्री 19 अप्रैल को खुलेंगे कपाट Dehradun, 17 March: उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस वर्ष यात्रा का शुभारंभ अप्रैल माह में होगा, जिसके तहत यमुनोत्री धाम […]
अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, तैयारियां तेज

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share