NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, युवाओं के नाम जारी किया भावुक खुला पत्र
Dehradun/New Delhi | July 25, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए युवाओं के नाम एक खुला पत्र जारी किया है। पत्र में उन्होंने कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से बेहद दुखी किया। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपने की जानकारी दी।
धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि सरकार ने परीक्षा में गड़बड़ियों के सामने आते ही त्वरित कार्रवाई की। जांच एजेंसियों को जांच सौंपी गई, परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित की गई और भविष्य में NEET-UG को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में कराने का फैसला लिया गया। उन्होंने दावा किया कि 20 लाख से अधिक छात्रों की दोबारा परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई और 16 जुलाई को परिणाम घोषित किए गए।
अपने पत्र में उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने छात्रों को गुमराह करने और परीक्षा प्रक्रिया में अविश्वास फैलाने की कोशिश की, जिससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे भ्रम और अफवाहों से दूर रहें तथा अपने भविष्य और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।
धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंत्रालय के अधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें शिक्षा क्षेत्र में सेवा करने का अवसर मिला, जिसके लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पद छोड़ने के बाद भी वे देश, ओडिशा की जनता और युवाओं की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।
Also Read: उत्तराखंड मौसम अपडेट पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.







