UKSSSC परीक्षा प्रकरण की होगी CBI जांच

सीएम धामी ने युवाओं से संवाद कर दी UKSSSC परीक्षा की CBI जांच की संस्तुति

सीएम धामी ने युवाओं से संवाद कर दी UKSSSC परीक्षा की CBI जांच की संस्तुति

Dehradun, 29 September: भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ सड़क पर उतरे युवाओं को सोमवार को बड़ी राहत मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक परेड ग्राउंड पहुंचे और धरना दे रहे अभ्यर्थियों से सीधे मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं। उन्होंने कहा कि युवाओं के विश्वास को बनाए रखना सरकार की पहली प्राथमिकता है, इसलिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की हालिया परीक्षा की CBI जांच की संस्तुति की जा रही है।

Also Read: UKSSSC: SIT का बड़ा एक्शन

युवाओं की प्रमुख मांग स्वीकार

मुख्यमंत्री ने युवाओं की प्रमुख मांग को स्वीकार करते हुए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की गत सप्ताह आयोजित परीक्षा की सीबीआई जांच की संस्तुति करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो और युवाओं के मन में कोई संदेह न रहे।

धामी ने बताया कि अब तक यह मामला हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज की निगरानी में SIT जांच के अधीन था, मगर युवाओं की भावना को देखते हुए इसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपा जाएगा।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

धरना स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने युवाओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवा पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। उनके सपनों को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले चार साल में 25 हजार से अधिक पारदर्शी भर्तियां हुई हैं और सिर्फ एक प्रकरण में शिकायत सामने आई है।

दर्ज मुकदमे होंगे वापस

सीएम धामी ने यह आश्वासन भी दिया कि आंदोलन के दौरान यदि कहीं मुकदमे दर्ज हुए हैं तो उन्हें वापस लिया जाएगा। उन्होंने युवाओं से राज्य के विकास में साझेदार बनने का आह्वान करते हुए कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में युवाओं की अहम भूमिका है और सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दशहरा पर्व पर परेड ग्राउंड में रहेगा जीरो ज़ोन

Wed Oct 1 , 2025
दशहरा पर्व: 2 अक्टूबर को शोभायात्रा और रावण दहन कार्यक्रम, प्रशासन ने जारी किया ट्रैफिक प्लान Dehradun, 01 October: राजधानी देहरादून का परेड ग्राउंड इस बार भी दशहरा पर्व का मुख्य केंद्र बनेगा। भीड़-भाड़ और शोभायात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था और डायवर्जन […]
दशहरा पर्व पर परेड ग्राउंड में रहेगा जीरो ज़ोन

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share