पुनर्मूल्यांकन से पहले CBSE Scanned Copy Website में गड़बड़ी, छात्रों की चिंता बढ़ी
New Delhi/ Dehradun, 20 May: Central Board of Secondary Education की ओर से कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। CBSE Scanned Copy डाउनलोड करने और आवेदन करने वाला ऑनलाइन पोर्टल तकनीकी खराबी का सामना कर रहा है, जिसके चलते हजारों छात्रों को परेशानी उठानी पड़ी। बोर्ड ने जानकारी दी है कि विशेषज्ञों की टीम लगातार समस्या को ठीक करने में लगी हुई है और पोर्टल के 20 मई 2026 को दोपहर 2 बजे तक सामान्य रूप से काम करने की उम्मीद है।
सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी पात्र छात्रों को CBSE Scanned Copy प्राप्त करने का पूरा अवसर दिया जाएगा और किसी भी छात्र का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
Also Read: CBSE Website Technical Issue: कैप्चा-लॉगिन दिक्कत के बीच स्कैन्ड कॉपी आवेदन तिथि बढ़ी
Login Failure और Server Slow होने से बढ़ी छात्रों की परेशानी
Class 12 Result घोषित होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन्ड कॉपी डाउनलोड करने, अंकों का सत्यापन कराने और re-evaluation प्रक्रिया शुरू करने के लिए पोर्टल पर पहुंचे थे। इसी दौरान कई छात्रों ने login failure, slow server और submission error जैसी समस्याओं की शिकायत की।
सोशल मीडिया पर भी छात्रों और अभिभावकों ने CBSE Scanned Copy पोर्टल को लेकर नाराजगी जताई। कई छात्रों का कहना था कि वेबसाइट बार-बार crash हो रही थी, जिससे आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी।
CBSE Scanned Copy डाउनलोड की अंतिम तिथि बढ़ाई
तकनीकी समस्या को देखते हुए CBSE ने scanned answer book डाउनलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 मई 2026 कर दी है। इससे पहले यह अंतिम तिथि 22 मई तय की गई थी।
बोर्ड के अनुसार, verification of marks और re-evaluation के लिए छात्र 26 मई से 29 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
Also Read: CBSE Result 2026: OSM विवाद पर शिक्षा मंत्रालय की सफाई, Revaluation Fees घटाई
Higher Education Admission को लेकर बढ़ी चिंता
CBSE Scanned Copy प्रक्रिया में देरी के कारण कई छात्रों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि verification और re-evaluation की समय-सीमा कॉलेज एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी हुई है। ऐसे में छात्र चाहते हैं कि पोर्टल जल्द से जल्द पूरी तरह सुचारु किया जाए ताकि आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
सीबीएसई ने भरोसा दिलाया है कि revised schedule लागू रहेगा और तकनीकी दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

