Panacea Hospital देहरादून के ICU में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग, 1 मरीज की मौत

Panacea Hospital के ICU में AC ब्लास्ट से लगी आग, वेंटिलेटर पर भर्ती महिला

Panacea Hospital के ICU में धुआं भरने से बिगड़े हालात, पुलिसकर्मी भी घायल

Dehradun, 20 May: राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित Panacea Hospital में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। रिस्पना पुल के पास स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में अचानक ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ICU धुएं और जहरीली गैस से भर गया, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

Panacea Hospital Fire की सूचना मिलते ही Uttarakhand Police की नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग तेजी से फैली। उस समय ICU में कई मरीज भर्ती थे।

आग लगते ही अस्पताल स्टाफ और मरीजों के बीच चीख-पुकार मच गई। धुएं और जहरीली गैस के बीच पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए अंदर घुसकर मरीजों को बाहर निकालना शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हालात इतने गंभीर थे कि कुछ मिनटों की देरी बड़ा हादसा साबित हो सकती थी।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

वेंटिलेटर पर भर्ती महिला की मौत

Panacea Hospital Fire हादसे में 60 वर्षीय वीरवती की मौत हो गई। वह पहले से वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती थीं और धुएं व आग की चपेट में आने से उनकी हालत गंभीर हो गई। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वीरवती देहरादून के कांवली-बल्लीवाला क्षेत्र की निवासी थीं।

अस्पताल में मौजूद लोगों के अनुसार हादसे के बाद ICU का दृश्य बेहद भयावह था। धुएं के कारण कई मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। घटना में कुल 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल कैलाश अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

Penesia Hospital रेस्क्यू के दौरान पुलिसकर्मी घायल
Panacea Hospital रेस्क्यू के दौरान पुलिसकर्मी घायल

रेस्क्यू के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मी

राहत और बचाव अभियान के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी धुएं और जहरीली गैस की चपेट में आ गए। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भी उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घायल पुलिसकर्मियों में —

  • अपर उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार (यातायात विभाग)
  • कांस्टेबल बृजमोहन रावत
  • कांस्टेबल बृजमोहन कनवासी

शामिल हैं।

अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा

हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और राहत कार्य का निरीक्षण किया। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन से हादसे के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Panacea Hospital Fire की इस घटना ने निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ICU जैसे संवेदनशील वार्ड में एसी ब्लास्ट से लगी आग ने एक जिंदगी छीन ली, जबकि कई अन्य मरीजों की जान खतरे में पड़ गई। फिलहाल पुलिस और तकनीकी टीम आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

Dehradun Regional Office तक भूल गया CBSE! Photocopy Portal छात्रों के लिए बना सिरदर्द

गुरु मई 21 , 2026
CBSE Photocopy Portal से Dehradun Regional Office तक गायब, उत्तराखंड के छात्र परेशान Dehradun, 21 May: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education एक बार फिर अपनी व्यवस्थाओं को लेकर सवालों के घेरे में है। इस बार मामला CBSE Photocopy verification process से जुड़ा है, जहां छात्रों […]
Dehradun Regional Office तक भूल गया CBSE! Photocopy Portal छात्रों के लिए बना सिरदर्द

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share