realme ने Flipkart Big Billion Days 2026 से पहले पेश किए खास फेस्टिव ऑफर्स

नई दिल्ली : भारत के युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड realme, इस दिवाली को और खास बनाने के लिए अपने “Real Wali Diwali” सेलिब्रेशन की तैयारी कर रहा है। इसके तहत कंपनी अपने स्मार्टफोन और AIOT प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज पर INR 500 करोड़ मूल्य के ऑफर्स पेश करेगी।

realme Festive Days के तहत, त्योहारी खरीदारी के सीजन में अपने डिवाइस को अपग्रेड करने की चाह रखने वाले ग्राहकों के लिए realme आकर्षक ऑफर्स और लाभ पेश करेगा। ये ऑफर्स Flipkart पर Big Billion Days Sale के दौरान उपलब्ध होंगे। इसकी अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, जबकि 9 अक्टूबर 2026 से यह सेल सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। इसके अलावा, ऑफर्स realme.com और देशभर के मेनलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होंगे, जिससे ग्राहकों को ब्रांड के लेटेस्ट प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स का लाभ मिलेगा।

इन त्योहारी ऑफर्स के जरिए realme का लक्ष्य अपनी तकनीक को ग्राहकों के लिए अधिक सुलभ बनाना और उनके फेस्टिव शॉपिंग अनुभव में अधिक मूल्य जोड़ना है। INR 500 करोड़ के फेस्टिव ऑफर के साथ realme भारतीय ग्राहकों के लिए इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और आकर्षक वैल्यू उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

भारतीय ग्राहकों के बीच अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए, realme की P Series 2026 में Flipkart पर सबसे तेजी से बढ़ने वाली स्मार्टफोन सीरीज बनकर उभरी है। यह सीरीज लगातार सेगमेंट में नई तकनीकों को पेश करती रही है, जिसमें इंडस्ट्री-लीडिंग बैटरी इनोवेशन से लेकर डुअल-चिप आर्किटेक्चर तक शामिल हैं, साथ ही दमदार परफॉर्मेंस और रोजमर्रा के उपयोग की व्यावहारिकता भी प्रदान करती है। लंबी बैटरी लाइफ, दमदार परफॉर्मेंस और सेगमेंट-लीडिंग एक्सपीरियंस पर ध्यान देने के साथ, P Series ग्राहकों के लिए फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन अपग्रेड के लिए आकर्षक विकल्प पेश करना जारी रखती है।

मेनलाइन स्टोर्स से खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए realme त्योहारी उत्साह को और बढ़ाने के लिए 16 Series खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक आगामी Lucky Draw भी पेश कर रहा है। इसके बारे में अधिक जानकारी 6 अक्टूबर को साझा की जाएगी। घोषणा के बाद, ग्राहक इस फेस्टिव सेलिब्रेशन के तहत रोमांचक रिवॉर्ड्स जीतने का मौका पा सकेंगे।

ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए, Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान Flipkart और realme.com पर realme P Series आकर्षक कीमतों, बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस, SuperCoins और No Cost EMI विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के 52 संस्थानों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

मंगल अक्टूबर 6 , 2026
तुलाज़ यूनिवर्सिटी में एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित देहरादून: तुलाज़ यूनिवर्सिटी ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई), नई दिल्ली के सहयोग से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी.फार्मा) के नए पाठ्यक्रम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज यूनिवर्सिटी परिसर में एक दिवसीय फैकल्टी […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share