मसूरी में 26 नवंबर को होगा ‘द अल्टीमेट उत्तराखंड MTB चैलेंज-2026’ का भव्य समापन, देश-विदेश के साइकिलिस्ट होंगे शामिल

मसूरी में 26 नवंबर को होगा Uttarakhand MTB Challenge का समापन

सुबखोली से मसूरी बाईपास तक पहुंचेगी साइकिलिंग रैली, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को सौंपी आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी

देहरादून, 18 नवंबर 2026। उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन और माउंटेन बाइकिंग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित पांचवें संस्करण ‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज-2026’ का समापन 26 नवंबर को मसूरी में होगा। प्रतियोगिता के भव्य समापन समारोह में देश-विदेश के साइकिलिंग प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान में साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता 18 से 26 नवंबर 2026 तक चलेगी। प्रतियोगिता का समापन सुबखोली से होते हुए मसूरी बाईपास तिराहे के निकट लक्ष्मणपुरी में होगा।

सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर रहेगा विशेष ध्यान

जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता के अंतिम चरण को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए चिकित्सा विभाग को सुबखोली और फिनिशिंग प्वाइंट पर मेडिकल टीम तथा एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस विभाग को रैली मार्ग पर यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जिम्मेदारी सौंपी गई।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को फिनिशिंग प्वाइंट सहित प्रमुख स्थानों पर एसडीआरएफ की टीम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग को सुबखोली से फिनिशिंग प्वाइंट और मसूरी तक यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सहयोग करने को कहा गया।

स्कूली बच्चों की सहभागिता से बढ़ेगी आयोजन की रौनक

समापन कार्यक्रम को आकर्षक और जनभागीदारीपूर्ण बनाने के लिए शिक्षा विभाग को रैली मार्ग में पड़ने वाले विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही फिनिशिंग प्वाइंट पर प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी।

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल को स्वयंसेवकों और पीआरडी जवानों की तैनाती करने को कहा गया है। खेल विभाग आवश्यकतानुसार खेल प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगाएगा।

सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी विभागों को जिम्मेदारी

नगर पालिका परिषद मसूरी को रैली मार्ग पर साफ-सफाई, सफाई कर्मचारियों की तैनाती, डस्टबिन की व्यवस्था, मार्ग संकेतक बोर्ड और मार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। फिनिशिंग प्वाइंट पर भी सामुदायिक स्वच्छता की व्यवस्था की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोजन में सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चौहान, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरंग, टीआई पुलिस नरेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

📲 हर जरूरी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

देहरादून में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़! नामी स्कूलों की बसों में मिलीं गंभीर खामियां, 142 वाहनों के चालान

बुध नवम्बर 18 , 2026
डीएलएसए और परिवहन विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी, कई बसों में इमरजेंसी गेट बंद तो कहीं एक्सपायरी दवाइयां मिलीं; 375 वाहनों की हो चुकी है जांच देहरादून, 18 नवंबर 2026। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर देहरादून में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) और परिवहन विभाग का विशेष […]
Dehradun School Bus Checking: 375 की जांच, 142 के चालान

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share