गांधी जयंती पर साइकिल से खाराखेत पहुंचे देहरादून के युवा, स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

गांधी जयंती पर देहरादून में निकली साइकिल रैली, खाराखेत पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

घंटाघर से शुरू हुई श्रद्धांजलि राइड में वन विभाग भी हुआ शामिल, युवाओं ने दिया शांति, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देहरादून | 03 अक्टूबर, 2026

स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से नई पीढ़ी को जोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से गांधी जयंती पर देहरादून में विशेष साइकिल राइड आयोजित की गई। देहरादून साइक्लिंग क्लब ने देहरादून वन विभाग के सहयोग से घंटाघर से खाराखेत तक श्रद्धांजलि राइड निकाली। राइड में शामिल साइकिलिस्टों ने खाराखेत पहुंचकर महात्मा गांधी और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

रैली की शुरुआत सुबह करीब 5 बजे देहरादून घंटाघर से हुई। साइकिलिस्ट बल्लूपुर, पंडितवाड़ी, प्रेमनगर चौक, नंदा की चौकी और पोंधा होते हुए महात्मा गांधी नमक सत्याग्रह आंदोलन स्मारक स्थल, खाराखेत पहुंचे।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

करीब 5:45 बजे नंदा की चौकी पहुंचने पर वन विभाग के अधिकारी, रेंजर और वनकर्मी भी रैली में शामिल हुए। वन विभाग की टीम ने खाराखेत तक साइकिलिस्टों के साथ रहकर मार्गदर्शन और सुरक्षा में सहयोग किया।

रैली का नेतृत्व क्लब के युवा नेता प्रणय पंत ने किया। क्लब की महिला युवा नेत्री आरती ने भी राइड में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को महात्मा गांधी के शांति, अहिंसा और सत्य के विचारों के साथ सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

गांधी जयंती पर खाराखेत स्मारक स्थल पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते साइकिलिस्ट।
गांधी जयंती पर खाराखेत स्मारक स्थल पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते साइकिलिस्ट।

खाराखेत के इतिहास को किया याद

राइड के दौरान खाराखेत के ऐतिहासिक महत्व पर भी चर्चा की गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि वर्ष 1930 के दांडी मार्च और महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर देहरादून के लोगों ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी भूमिका निभाई थी। खाराखेत स्थित नमक सत्याग्रह आंदोलन स्मारक इसी ऐतिहासिक दौर की याद को संजोए हुए है।

वन विभाग का जताया आभार

देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने रैली के दौरान सहयोग के लिए वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम ने पूरी राइड के दौरान साइकिलिस्टों की सुरक्षा और मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

क्लब की ओर से देहरादून वन अधिकारी वैभव सिंह, रेंजर सोनल पनेरू, राजेश कुमार, डिप्टी रेंजर संजीव कुमार दुबे, वन दरोगा खेमराज सिंह, बीट अधिकारी अजय कुमार, गोबिंदा और मोहन लाल का विशेष रूप से धन्यवाद किया गया।

पुष्पांजलि के साथ हुआ समापन

खाराखेत स्मारक स्थल पर पहुंचने के बाद रैली का समापन महात्मा गांधी और प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। साइकिलिस्टों ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए शांति, अहिंसा, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।

देहरादून साइक्लिंग क्लब के मीडिया प्रभारी अशोक खंडूरी ने बताया कि युवाओं को इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने के लिए भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को जारी रखा जाएगा।

कार्यक्रम में प्रणय पंत, आरती, हरिसिमरन सिंह, चित्रांग, मोहम्मद हारिस, अमन, प्रांजल, आर्यन चौहान, आदर्श रावत, देवरत, प्रांजल कपूर, अनमोल चौधरी, अनिरुद्ध, महावीर सिंह, शन्वी पुंडीर और केशव पुंडीर सहित देहरादून साइक्लिंग क्लब के कई सदस्य और अन्य साइकिलिस्ट शामिल रहे।

 

📲 हर जरूरी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

WhatsApp Channel – ताज़ा खबरों के लिए [CLICK HERE]

Instagram – न्यूज और वीडियो अपडेट्स के लिए [CLICK HERE]

Facebook – खबरों और खास अपडेट्स के लिए [CLICK HERE]

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

पूर्व DGP अशोक कुमार तीन हफ्ते में देंगे इस्तीफा, हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी VC पद से होंगे विदा

शनि अक्टूबर 3 , 2026
हाईकोर्ट में नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान अशोक कुमार ने व्यक्तिगत कारणों से पद छोड़ने की बात कही, 31 अक्टूबर तक नई नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश चंडीगढ़/देहरादून | 03 अक्टूबर, 2026 उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक कुमार जल्द ही हरियाणा स्पोर्ट्स […]
हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC और उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share