कम्युनिस्ट नेता कामरेड कमरूद्दीन का निधन, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर, पार्टी ने झण्डा झुकाया!

देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता, किसान सभा के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य और जनता के जननेता कामरेड कमरूद्दीन का आज दोपहर लगभग 1:30 बजे देहरादून स्थित आरोग्यधाम देहरादून में निधन हो गया। बीते दिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सेलाकुई अस्पताल में भर्ती कराया गया था तत्पश्चात उन्हे देहरादून लाया गया लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम साँस ली।पार्टी उनके सम्मान में झण्डा झुकाया

किसानों के संघर्ष से शीर्ष नेतृत्व तक का सफर
कामरेड कमरूद्दीन ने अपना राजनीतिक जीवन किसानों के बीच काम करते हुए उनकी बुनियादी समस्याओं के लिए संघर्ष से शुरू किया। धीरे-धीरे वे पार्टी के करीब आए और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुँचे। उन्होंने सभावाला के प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और विधानसभा चुनाव लड़ने के साथ-साथ वर्तमान में सभावाला से क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में जनता की सेवा की।
भूमाफियाओं के खिलाफ निडर संघर्ष
कमरूद्दीन ने जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर अनवरत संघर्ष किए। पुलिस दमन का शिकार होते हुए भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कई बार जेल भी गए। भूमाफियाओं के खिलाफ उनका मुखर और निडर रुख हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने गरीबों को उनका हक दिलाने में अहम योगदान दिया और अपनी सादगी व जुझारूपन की मिसाल कायम की।
उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गाँव सभावाला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जायेगा । पार्टी कार्यकर्ताओं, किसानों और आम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक संदेश
उनके निधन पर पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य एवं किसान सभा के केन्द्रीय महामंत्री बीजू कृष्णन, केन्द्रीय कमेटी सदस्य कामरेड राजेंद्र नेगी, पार्टी राज्य सचिव मंडल के इन्दु नौडियाल, भूपाल सिंह रावत, लेखराज, शिव प्रसाद देवली, अनन्त आकाश, माला गुरूंग, सुधा देवली,हिमांशु चौहान, मनमोहन सिंह, दमयन्ती नेगी, पुरूषोतम बडोनी, दलजीत सिंह भगवन्त पयाल, अभिषेक भण्डारी, अय्याज खान, रविंद्र नौडियाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने कामरेड कमरूद्दीन की यादों को हमेशा अपने दिलों में संजोए रखने की बात कही।
कामरेड कमरूद्दीन का जाना न केवल कम्युनिस्ट पार्टी के लिए, बल्कि समूचे किसान आंदोलन और गरीब-मजलूमों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी याद हमेशा जन-जन के मन में जीवित रहेगी।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ

शनि जुलाई 18 , 2026
मुख्यमंत्री धामी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से किया संयुक्त फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री बोले- नई रेल सेवा कुमाऊं-गढ़वाल के बीच विकास की नई जीवनरेखा बनेगी रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share