देहरादून में 26 जुलाई को भव्य होगा कारगिल विजय दिवस समारोह, सीएम धामी शहीदों के परिजनों को करेंगे सम्मानित

देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित होने वाले कारगिल विजय दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक

कारगिल विजय दिवस 2026 के अवसर पर देहरादून के गांधी पार्क में होगा मुख्य समारोह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीदों के परिजनों को करेंगे सम्मानित।

Dehradun | July 07, 2026

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इस वर्ष कारगिल विजय दिवस को ‘शौर्य दिवस’ के रूप में भव्य और गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। 26 जुलाई को ऐतिहासिक गांधी पार्क में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले कारगिल शहीदों के परिजनों, वीरांगनाओं और शहीद माताओं को सम्मानित करेंगे।

Watch Video: 26 जुलाई के शौर्य दिवस समारोह की पूरी जानकारी

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (एफआर) के.के. मिश्रा ने की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

25 जुलाई से गूंजेंगे देशभक्ति के गीत

संस्कृति विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि 25 जुलाई की शाम 5 बजे से शहर के प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति गीतों का प्रसारण कराया जाए। वहीं, मुख्य समारोह में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

स्कूलों में होंगी पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताएं

नई पीढ़ी को कारगिल युद्ध के वीरों के शौर्य से परिचित कराने के लिए शिक्षा विभाग स्कूलों में जूनियर वर्ग के लिए पेंटिंग तथा सीनियर वर्ग के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित करेगा। विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

बैठक में सैनिक कल्याण एवं परिवहन विभाग को शहीदों के परिजनों, वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों के लिए वाहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम को गांधी पार्क और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान, मोबाइल शौचालय और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा गया।

इसके अलावा सैनिक कल्याण विभाग को वॉटरप्रूफ टेंट, बैरिकेडिंग, वीआईपी बैठक व्यवस्था, मंच, सजावट और पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। वहीं पुलिस एवं ट्रैफिक विभाग को यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था का विस्तृत प्लान तैयार करने को कहा गया।

जनप्रतिनिधियों को भी भेजे जाएंगे निमंत्रण

सैनिक कल्याण विभाग को राज्यसभा और लोकसभा सांसदों, क्षेत्रीय विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम के मेयर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) ओम प्रकाश फस्वार्ण, सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एस.के. साहिनी, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट, एआरटीओ रत्नाकर सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मुकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

सीएस बोले, केदानाथ धाम में तत्काल शुरू कराया जाए 6 ब्लॉक्स का कार्य

मंगल जुलाई 7 , 2026
सीएस ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्य एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की प्रगति की समीक्षा की देहरादून । मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्य एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण से सम्बन्धित कार्यों की […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share