Dehradun SSP ने दो निरीक्षकों को DSP रैंक से किया अलंकृत, पिपिंग सेरेमनी में मिली नई जिम्मेदारी

Dehradun SSP ने दो निरीक्षकों को DSP रैंक से अलंकृत किया

Dehradun SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पदोन्नत अधिकारियों को पहनाए डीएसपी रैंक के सितारे, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से जनता की सेवा जारी रखने का दिया संदेश।

Dehradun | July 01, 2026

देहरादून पुलिस में बुधवार को आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान निरीक्षक राजेश साह और प्रदीप पंत को निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में औपचारिक रूप से नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दोनों अधिकारियों को डीएसपी रैंक के सितारे पहनाकर अलंकृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का विस्तार भी है। उन्होंने दोनों अधिकारियों के अब तक के सेवाकाल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

समारोह के दौरान जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने भी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में और सुदृढ़ होगा सड़क नेटवर्क: डॉ धन सिंह रावत

बुध जुलाई 1 , 2026
पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बनेंगे 23 नये मोटरमार्ग, गांव-गांव पहुंचेगी सड़क कहा, युद्ध स्तर पर निपटाये आपदाग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य Dehradun | July 01, 2026 श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिये खिर्सू, पाबों एवं थलीसैण विकासखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) […]
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में और सुदृढ़ होगा सड़क नेटवर्क: डॉ धन सिंह रावत

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share