कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 04 राजपुर में विधायक निधि से निर्मित विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। लोकार्पित योजनाओं में प्रमुख रूप से रुपये 13.23 लाख की लागत से राजपुर के काठबंगला भाग-2 में निर्मित सामुदायिक भवन तथा लगभग रुपये 13 लाख की लागत से वार्ड संख्या 04, राजपुर के ढाकपट्टी में निर्मित सड़क शामिल हैं। इन दोनों विकास कार्यों पर कुल रुपये 26.23 लाख की धनराशि व्यय की गई है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने और आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे। इन विकास योजनाओं के लोकार्पण से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सामुदायिक भवन के निर्माण से स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधा मिलेगी, वहीं सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा। कैबिनेट मंत्री ने सभी क्षेत्रवासियों को दुर्गा अष्टमी की बधाई और शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर पार्षद महिमा पुण्डीर, बीजेपी प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, पूर्व प्रधान समीर पुण्डीर, मण्डल महामंत्री अल्का कुल्हान, मोहित अग्रवाल, सुधीर पुण्डीर, रामसेवक यादव, भरत सिंह नेगी, भानु प्रकाश, अजीत सिंह, अंकुल, अजय राणा, योगेश योगी, मनोज उनियाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

स्वतंत्रता सेनानी कर्मवीर जयानंद भारती के भवन का होगा जीर्णोद्धार, मुख्यमंत्री घोषणा में हुआ शामिल

रवि अक्टूबर 18 , 2026
146वीं जयंती पर आयोजित समारोह में संस्कृति मंत्री महाराज ने किया था क्षेत्रीय जनता से वादा बीरोंखाल (पौड़ी)। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके अनुरोध पर विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत विकासखंड बीरोंखाल के साबली, पंचपुरी में स्थित उत्तराखंड […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share