ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक में पुलिस की छापेमारी, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 गिरफ्तार

61 युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, 39 वाहन सीज और 97 के चालान
देहरादून: राजधानी में देर रात तक खुले रहने वाले बार, पब और रेस्टोरेंट के खिलाफ दून पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक के दौरान धोरन रोड स्थित डी3 बार निर्धारित समयावधि के बाद भी खुला मिला। पुलिस ने बार संचालक के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसके लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया। देर रात अनावश्यक रूप से घूम रहे 61 लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।
पुलिस के मुताबिक, आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों और संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत यह अभियान संचालित किया गया। इसी क्रम में 10 और 11 अक्टूबर की रात पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर और विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग की। इस दौरान होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट में औचक छापेमारी की गई।
अभियान के दौरान धोरन रोड स्थित डी3 बार में नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया। पुलिस के मुताबिक, बार निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद भी खुला था और लाइसेंस की शर्तों का भी उल्लंघन किया जा रहा था। इस पर बार संचालक के खिलाफ धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बार का लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है। अब लाइसेंस को लेकर आगे की कार्रवाई संबंधित प्रशासनिक स्तर पर की जाएगी।
इनसेट।। रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। संबंधित वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत सीज किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 97 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई, जबकि 39 वाहनों को सीज किया गया।
इनसेट। पुलिस के अनुसार, देर रात बिना किसी आवश्यक कारण के सड़कों पर घूम रहे 61 व्यक्तियों और युवकों को पूछताछ तथा सत्यापन के लिए संबंधित थानों में लाया गया। आवश्यक पूछताछ के बाद सत्यापन की कार्रवाई की गई। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने पर 78 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट की विभिन्न धाराओं में कुल 81 चालान किए गए। एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के मुताबिक, देर रात तक खुले रहने वाले बार और रेस्टोरेंट, हुड़दंग करने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

बड़ोवाला क्षेत्र में 14 लाख रुपये की लागत से गूल एवं पीवीसी पाइपलाइन निर्माण कार्य का विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

रवि अक्टूबर 11 , 2026
देहरादून/विकासनगर। रविवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के बड़ोवाला के अंतर्गत हीरा सिंह कॉलोनी में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने जिला योजना के अंतर्गत सिंचाई विभाग, नलकूप खंड द्वारा प्रस्तावित गूल के पुनर्निर्माण एवं पीवीसी पाइपलाइन बिछाने के कार्य का विधिवत पूजन कर पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share