उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले; नैनीताल और अल्मोड़ा समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी
देहरादून, 27 नवंबर, 2026। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IAS और PCS अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। 27 नवंबर 2026 को जारी शासनादेश के तहत कुल 10 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इनमें IAS अधिकारियों के साथ PCS अधिकारी भी शामिल हैं। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार और देहरादून में बदली जिम्मेदारियां
शासनादेश के अनुसार IAS अधिकारी ललित मोहन रयाल (2011 बैच) से जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार वापस लेते हुए उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
IAS विनीत तोमर (2014 बैच), जो वर्तमान में कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक थे, उन्हें जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
IAS निधि यादव (2017 बैच) को अपर सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के साथ निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण, उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं IAS दीप्ति सिंह (2017 बैच) को निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण के पद से हटाकर जिलाधिकारी अल्मोड़ा नियुक्त किया गया है।
IAS अंशुल सिंह (2018 बैच) को जिलाधिकारी अल्मोड़ा से स्थानांतरित कर जिलाधिकारी नैनीताल बनाया गया है।
PCS अधिकारियों की भी बदली तैनाती
PCS अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा को अपर जिलाधिकारी देहरादून से अपर जिलाधिकारी हरिद्वार नियुक्त किया गया है। वहीं पंकज कुमार उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी कुंभ मेला, हरिद्वार के साथ अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
PCS अधिकारी वैभव गुप्ता को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी देहरादून भेजा गया है।
इसके अलावा PCS अधिकारी सीमा विश्वकर्मा को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल और सुधीर कुमार को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है।
शासनादेश में सभी संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और इसकी सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
📲 हर जरूरी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
- WhatsApp Channel – ताज़ा खबरों के लिए [CLICK HERE]
- Instagram – न्यूज और वीडियो अपडेट्स के लिए [CLICK HERE]
- Facebook – खबरों और खास अपडेट्स के लिए [CLICK HERE]






