उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आशीष चौहान बने नए देहरादून डीएम

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आशीष चौहान बने नए देहरादून डीएम

Dehradun DM सहित उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले

Dehradun | May 24, 2026

उत्तराखंड शासन ने शनिवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से जारी आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था में तेजी और बेहतर समन्वय की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Also Read: डिग्री बढ़ीं, नौकरी कम हुई? युवाओं की सबसे बड़ी चिंता

इस फेरबदल में सबसे चर्चित नियुक्ति राजधानी में हुई है, जहां वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आशीष चौहान को नया देहरादून डीएम नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह उत्तरकाशी, पौड़ी और पिथौरागढ़ जैसे महत्वपूर्ण जिलों में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। हाल ही में वे खेल एवं युवा कल्याण विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शासन द्वारा राजधानी की जिम्मेदारी सौंपे जाने को प्रशासन का बड़ा भरोसा माना जा रहा है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

शासन द्वारा जारी तबादला सूची में कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। गिरधारी सिंह रावत को सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं ईला गिरी को दुग्ध विकास एवं महिला डेयरी विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।

Also Read: Cockroach Janta Party: बेरोजगारी और नाराज़गी का नया प्रतीक?

इसके अलावा सुंदरलाल सेमवाल को सचिवालय प्रशासन विभाग में अपर सचिव और महावीर सिंह चौहान को लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन का कहना है कि इन बदलावों से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और प्रशासनिक समन्वय बेहतर होगा।

जिलास्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। योगेश मेहरा को हरिद्वार में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि प्रमोद कुमार का तबादला नैनीताल से चंपावत कर दिया गया है।

शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने और अनुपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को आगामी विकास योजनाओं और सरकारी कार्यों को गति देने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

सख्त फैसले, सीधा संवाद: देहरादून में अलग पहचान छोड़ गए Savin Bansal

रवि मई 24 , 2026
भूमाफियाओं पर सख्ती से जनसुनवाई तक, ऐसा रहा Savin Bansal का कार्यकाल Dehradun, 24 May: उत्तराखंड शासन के बड़े प्रशासनिक फेरबदल में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी Savin Bansal का तबादला सचिव नियोजन (Secretary Planning) पद पर कर दिया गया है। हालांकि देहरादून में जिलाधिकारी के रूप में उनका कार्यकाल प्रशासनिक सख्ती, […]
सख्त फैसले, सीधा संवाद: देहरादून में अलग पहचान छोड़ गए Savin Bansal

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share