स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मेयर सौरभ थपलियाल

देहरादून । गुरुवार को नगर निगम देहरादून में मेयर सौरभ थपलियाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य अनुभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के सभी मुख्य स्वच्छता निरीक्षक (CSI) एवं स्वच्छता निरीक्षक (SI) उपस्थित रहे। बैठक में मेयर सौरभ थपलियाल ने सभी को शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्वच्छता निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। मेयर ने बैठक के दौरान कार्यों में लापरवाही बरतने वाले स्वच्छता निरीक्षकों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि नगर निगम की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

बैठक में सहायक नगर आयुक्त (स्वास्थ्य) राजबीर चौहान भी मौजूद रहे। मेयर सौरभ थपलियाल ने उन्हें निर्देशित किया कि यदि किसी भी स्वच्छता निरीक्षक के कार्य में लापरवाही पाई जाती है तो उसके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मेयर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि देहरादून शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

UKD ने की सीपीडब्ल्यूडी के निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग

गुरु अगस्त 13 , 2026
देहरादून। उत्तराखण्ड में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) द्वारा कराए जा रहे ग्रीन बिल्डिंग सहित विभिन्न निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं एवं गुणवत्ता संबंधी शिकायतों को लेकर आज उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (UKD) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में सीपीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता, उत्तराखण्ड देवेंद्र सिंह […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share