स्वच्छता व्यवस्था समीक्षा बैठक: नगर आयुक्त ने डोर-टू-डोर कलेक्शन और यूजर चार्ज पर दिए निर्देश

देहरादून नगर निगम में स्वच्छता व्यवस्था समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय

स्वच्छता व्यवस्था समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय ने डोर-टू-डोर कलेक्शन, कूड़ा पृथक्करण और यूजर चार्ज संग्रहण की प्रगति का आकलन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Dehradun, 08 June 2026: नगर निगम देहरादून के सभागार में नगर आयुक्त महोदय आलोक कुमार पाण्डेय (आईएएस) की अध्यक्षता में स्वच्छता व्यवस्था एवं यूजर चार्ज संग्रहण कार्यों की व्यापक समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर निगम के सभी मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक, नव नियुक्त सफाई निरीक्षक, नगर निगम एवं पीएमसी के पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) तथा यूजर चार्ज संग्रहण कार्य में संलग्न स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता तंत्र से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके दायित्वों एवं उत्तरदायित्वों के संबंध में विस्तार से अवगत कराना तथा नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करना था। नगर आयुक्त महोदय द्वारा मुख्य सफाई निरीक्षकों, सफाई निरीक्षकों एवं पर्यवेक्षकों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियमित निगरानी, प्रभावी पर्यवेक्षण तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

बैठक के दौरान नगर निगम क्षेत्र में स्थित विभिन्न गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स (GVPs) की विस्तृत समीक्षा की गई तथा इन स्थलों को पूर्णतः समाप्त करने एवं पुनः कूड़ा एकत्रित न होने देने हेतु आवश्यक कार्ययोजना पर चर्चा की गई। साथ ही डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की वर्तमान स्थिति, शत-प्रतिशत घरों तक पहुंच सुनिश्चित करने के प्रयासों तथा स्रोत स्तर पर कूड़ा पृथक्करण (Segregation) की प्रगति का भी विस्तृत मूल्यांकन किया गया। नगर आयुक्त महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को डोर-टू-डोर कलेक्शन एवं पृथक्करण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के निर्देश दिए।

बैठक में यूजर चार्ज संग्रहण की प्रगति की भी गहन समीक्षा की गई। प्रस्तुतीकरण (PPT) के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे यूजर चार्ज संग्रहण का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें शीर्ष 10 तथा निम्न प्रदर्शन करने वाले 10 स्वयं सहायता समूहों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त तिमाही (Quarter-wise) आधार पर किए गए संग्रहण की समीक्षा करते हुए प्रदर्शन में सुधार हेतु आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

नगर आयुक्त महोदय द्वारा स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को विस्तार से सुना गया। समूहों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने पर बल दिया गया।

बैठक के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, यूजर चार्ज संग्रहण में वृद्धि करने, नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने तथा नगर निगम द्वारा संचालित स्वच्छता अभियानों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उप नगर आयुक्त तनवीर सिंह मरवाह, सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समन्वित रूप से कार्य करने तथा नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

एसआईआर की शुरुआत बीएलओ द्वारा मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना फॉर्म बांटने का कार्य प्रारंभ

Mon Jun 8 , 2026
नैनीताल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की शुरुआत, बीएलओ घर-घर जाकर वितरित करेंगे गणना फॉर्म Dehradun, 08 June 2026: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। इसी क्रम में सोमवार से नैनीताल जनपद के सभी मतदाताओं को घर-घर […]
SIR अभियान के शुभारंभ के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह को गणना फॉर्म सौंपते अधिकारी

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share