PMGSY के मुख्य अभियंता से मिले युवा नेता मोहित डिमरी, भरदारी गाड़ मोटर पुल और मयाली-रणधार-बणणी मोटरमार्ग का मुद्दा उठाया

देहरादून। रुद्रप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं युवा नेता मोहित डिमरी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY), उत्तराखंड के मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक से मुलाक़ात कर रुद्रप्रयाग जनपद से जुड़े दो महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मोहित डिमरी ने सेमलता-डुंगरा -कफना-सतनी-सौराखाल मोटरमार्ग पर भरदारी गाड़ में वर्ष 2018 से लंबित मोटर पुल निर्माण का विषय प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि पुल का निर्माण अधूरा होने से बरसात के दौरान क्षेत्र की जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पुल निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने मयाली-रणधार-बधाणी मोटरमार्ग की जर्जर स्थिति की ओर भी मुख्य अभियंता का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि यह मार्ग लगभग 16 ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, लेकिन लंबे समय से हॉटमिक्स एवं आवश्यक मरम्मत कार्य नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मोहित डिमरी ने मुख्य अभियंता को बताया कि इन दोनों विषयों को लेकर पूर्व में भी जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समक्ष लगातार मांग उठाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता वर्षों से इन समस्याओं के समाधान की प्रतीक्षा कर रही है, इसलिए दोनों कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र स्वीकृति देकर निर्माण एवं मरम्मत कार्य प्रारंभ कराया जाना चाहिए। मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक ने दोनों विषयों को गंभीरता से सुना और जल्द आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मोहित डिमरी ने कहा कि रुद्रप्रयाग जनपद के विकास और जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए उनका संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से उठाया जाता रहेगा।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी और जर्मनी के बीएसबीआई के बीच समझौता; भारतीय छात्रों को मिलेंगे वैश्विक अवसर

बुध अगस्त 5 , 2026
देहरादून। एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी ने वैश्विक उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए बर्लिन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड इनोवेशन , जर्मनी के साथ एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर किए हैं। इस ऐतिहासिक समझौते पर एमआईटी-डब्ल्यूपीयू, पुणे के कार्यकारी अध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share