एसआईआर की शुरुआत बीएलओ द्वारा मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना फॉर्म बांटने का कार्य प्रारंभ

SIR अभियान के शुभारंभ के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह को गणना फॉर्म सौंपते अधिकारी

नैनीताल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की शुरुआत, बीएलओ घर-घर जाकर वितरित करेंगे गणना फॉर्म

Dehradun, 08 June 2026: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। इसी क्रम में सोमवार से नैनीताल जनपद के सभी मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित करने का कार्य शुरू कर दिया गया।

अभियान की औपचारिक शुरुआत नैनीताल स्थित लोक भवन में हुई, जहां निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)को गणना फॉर्म उपलब्ध कराया गया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

अधिकारियों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) प्रत्येक मतदाता के घर पहुंचकर गणना फॉर्म वितरित करेंगे। इसके साथ ही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाता विवरणों का सत्यापन और अद्यतन कार्य भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य निर्वाचन नामावली को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपीक रावत, अपर सचिव रीना जोशी, अपर जिलाधिकारी विवेक राय तथा उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

चारधाम यात्रा मार्ग निरीक्षण: टिहरी में मंत्री गणेश जोशी ने दिए गुणवत्ता के निर्देश

Mon Jun 8 , 2026
चारधाम यात्रा मार्ग पर आपदा प्रभावित सड़कों के पुनर्स्थापना कार्यों का जायजा लेते हुए मंत्री गणेश जोशी ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। Tehri, 08 June 2026: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को जनपद टिहरी भ्रमण के दौरान विगत वर्ष आपदा से क्षतिग्रस्त एवं वॉशआउट […]
टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग के पुनर्स्थापना कार्यों का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share