आयोजक रोहिलखंड विश्वविद्यालय को भी दी शिकस्त, अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से होगा अगला मुकाबला
देहरादून/बरेली, 20 नवंबर 2026। नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026-27 में श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली में आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने लगातार तीन मुकाबलों में जीत दर्ज कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की टीम ने अपने शानदार खेल के दम पर प्रतियोगिता के आयोजक महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली को भी पराजित किया। आयोजक विश्वविद्यालय के खिलाफ मिली जीत ने टीम के प्रदर्शन को और खास बना दिया है।
लगातार तीन मुकाबलों में जीत के बाद अब टीम का अगला मुकाबला कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के साथ होगा। प्री-क्वार्टर फाइनल के इस मुकाबले में जीत हासिल कर श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की टीम की नजरें क्वार्टर फाइनल और उसके बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने पर रहेंगी।
विश्वविद्यालय की टीम की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन सहित क्रीड़ा परिषद के सभी सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने आगामी मुकाबलों के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद जताई।
📲 हर जरूरी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
- WhatsApp Channel – ताज़ा खबरों के लिए [CLICK HERE]
- Instagram – न्यूज और वीडियो अपडेट्स के लिए [CLICK HERE]
- Facebook – खबरों और खास अपडेट्स के लिए [CLICK HERE]







