कैबिनेट बैठक में बीसी खंडूड़ी और जसपाल राणा को श्रद्धांजलि, सीएम धामी ने जताया शोक

कैबिनेट बैठक में बीसी खंडूड़ी और जसपाल राणा को श्रद्धांजलि

बीसी खंडूड़ी और जसपाल राणा के निधन पर उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने जताया शोक, सीएम धामी बोले- दोनों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा

Dehradun | June 18, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी तथा प्रसिद्ध निशानेबाज एवं पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रशासनिक अनुभव, सादगी और जनहित के प्रति समर्पण को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पद्मश्री जसपाल राणा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी असाधारण खेल प्रतिभा और उपलब्धियों से उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। शूटिंग के क्षेत्र में उनका योगदान और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने का उनका कार्य सदैव स्मरणीय रहेगा।

मंत्रिमंडल ने दोनों दिवंगत विभूतियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सीएम धामी ने किया योगाभ्यास, प्रदेशवासियों से योग अपनाने की अपील

Thu Jun 18 , 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का सशक्त माध्यम Dehradun | June 18, 2026 आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास […]
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सीएम धामी ने किया योगाभ्यास, प्रदेशवासियों से योग अपनाने की अपील

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share