अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सीएम धामी ने किया योगाभ्यास, प्रदेशवासियों से योग अपनाने की अपील

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सीएम धामी ने किया योगाभ्यास, प्रदेशवासियों से योग अपनाने की अपील

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का सशक्त माध्यम

Dehradun | June 18, 2026

आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार बताते हुए प्रदेशवासियों से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और सम्मान प्राप्त हुआ है। आज योग विश्वभर में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और समग्र कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मानुशासन, सकारात्मक सोच और जीवन में संतुलन स्थापित करने का प्रभावी मार्ग भी है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान और स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और योग को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

सीएम धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर स्वस्थ उत्तराखंड और स्वस्थ भारत के लक्ष्य को और अधिक मजबूती प्रदान की जा सकती है।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

रिस्पना नदी तट पर "100 Days, One Mission – Reviving Our River Rispana" अभियान शुरू

Thu Jun 18 , 2026
रिस्पना नदी पुनर्जीवन अभियान के तहत नगर निगम ने शुरू किया 100 दिवसीय मिशन, मानसून से पहले नदी और नालों की व्यापक सफाई पर जोर Dehradun | June 18, 2026 रिस्पना नदी के संरक्षण, स्वच्छता और पुनर्जीवन के उद्देश्य से देहरादून नगर निगम ने “100 Days, One Mission – Reviving […]
रिस्पना नदी पुनर्जीवन अभियान: 2 दिन में 433 टन कचरा साफ

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share