देहरादून में ‘रन फॉर योगा’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- योग स्वस्थ और अनुशासित जीवन का आधार

देहरादून में रन फॉर योगा में शामिल हुए सीएम धामी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान

Dehradun | June 19, 2026

देहरादून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि योग, स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त अभियान है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, अध्यात्म और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है तथा यहां की आध्यात्मिक परंपरा पूरी दुनिया को स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रस्ताव के बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली और आज दुनिया के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना चुके हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अवसाद और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग एक प्रभावी समाधान बनकर उभरा है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति भी प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से नियमित योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य को योग, आयुर्वेद, वेलनेस और प्राकृतिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य की नई योग नीति के तहत योग एवं ध्यान केंद्रों को प्रोत्साहन, योग प्रशिक्षकों को सहयोग तथा योग एवं वेलनेस आधारित रोजगार के अवसरों का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक विनोद चमोली, मेयर सौरभ थपलियाल, सचिव आयुष रंजना राजगुरु, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोभाल सहित अनेक अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

खलंगा वॉर मेमोरियल पहुंचे 200 NCC कैडेट, एंग्लो-गोरखा युद्ध के इतिहास से हुए रूबरू

Fri Jun 19 , 2026
देहरादून में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ मिशन के तहत आयोजित भ्रमण कार्यक्रम में कैडेटों ने जाना खलंगा युद्ध का गौरवशाली इतिहास Dehradun | June 19, 2026 एनसीसी डायरेक्टरेट 11 उत्तराखंड बटालियन के तत्वावधान में शुक्रवार को 200 एनसीसी कैडेटों ने खलंगा स्थित सागरताल से खलंगा वॉर मेमोरियल तक ऐतिहासिक एवं […]
देहरादून के खलंगा वॉर मेमोरियल में पहुंचे 200 NCC कैडेट

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share