रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर डंपर की टक्कर से युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

रामनगर सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

गैबुआ के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, चालक फरार

Ramnagar/Nainital | July 03, 2026

रामनगर-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह गैबुआ क्षेत्र के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 30 वर्षीय कमलेश आर्य, निवासी पदमपुरी डोल (गैबुआ) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल बसंती थापा, निवासी कमोला, को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

बताया जा रहा है कि कमलेश आर्य बैलपड़ाव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने छोई क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए बसंती थापा को बाइक पर लिफ्ट दी थी। दोनों गैबुआ के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने कमलेश आर्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र भेज दिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

राज्यपाल से मिला सिख प्रतिनिधिमंडल, सरकार और प्रशासन की भूमिका की सराहना

Fri Jul 3 , 2026
सिख प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात कर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के दौरान सरकार और प्रशासन की भूमिका की सराहना की Dehradun | July 03, 2026 उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शुक्रवार को लोक भवन में सिख प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने […]
राज्यपाल से मिला सिख प्रतिनिधिमंडल, सरकार और प्रशासन की भूमिका की सराहना

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share