डंपर ने यात्री बस को मारी टक्कर फिर ढाबे में घुसा, एक महिला की मौत

हरिद्वार के सप्तऋषि इलाके में डंपर की टक्कर से पलटी यात्री बस का दृश्य

हरिद्वार बस हादसा: सप्तऋषि में डंपर की टक्कर से पलटी राजस्थान लौट रही बस, CCTV में कैद हुआ हादसा

Haridwar, 01 June 2026: सप्तऋषि इलाके में शांतिकुंज के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसा टक्कर लगने के कारण हुआ है। तेज गति में आ रहे डंपर ने निजी बस में टक्कर मारी थी, जिस कारण बस पलट गई और एक महिला यात्री की मौत हो गई, हादसे में 37 यात्री घायल हो गए। साथ ही बस को टक्कर मारने के बाद डंपर अनियंत्रित होकर एक ढाबे में जा घुसा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ढाबे में कोई मौजूद नहीं था। वहीं बस में 45 यात्री सवार थे और सभी यात्री गंगा स्नान कर राजस्थान लौट रहे थे। वहीं पुलिस प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 9411112827 जारी किया है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
हादसे में राजस्थान के नागौर जिले की निवासी एक महिला यात्री की मौत हो गई। घायलों की संख्या अब 37 पहुंच गई है। घायल यात्रियों में 29 महिलाएं, 6 पुरूष और 2 बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना पास में ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई।

वीडियो में दिख रहा है कि सड़क किनारे एक यात्री बस को बैक किया जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक डंपर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि बस से टकराने के बाद डंपर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा। इस दौरान वहां खड़ी एक बुलेरो भी डंपर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और डंपर को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की जा रही है।

आपदा परिचालन केंद्र से सप्तऋषि क्षेत्र में बस पलटने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। बस में 45 यात्री सवार थे, जिनमें से 37 घायल हो गए। घायलों में एक महिला यात्री की मौत हो गई है। हादसे की जांच की जा रही है।
– योगेश मेहरा, एसडीएम –

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वीडियो फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

बिना अनुमति संचालित मस्जिद-मदरसा भवन पर एमडीडीए का शिकंजा

Mon Jun 1 , 2026
नोटिस, सुनवाई और मोहलत के बाद हुई कार्रवाई, अवैध निर्माण को किया गया सील देहरादून : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और बिना वैधानिक अनुमति संचालित गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए डोईवाला तहसील के ग्राम कण्डोगल कुडियाल (थानों) स्थित एक मस्जिद एवं मदरसा भवन को सील […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share