थाईलैंड में चमकी चमोली की मुन्नी देवी, जीते दो स्वर्ण पदक

चमोली । चमोली जनपद के पोखरी विकासखंड क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मुन्नी देवी ने थाईलैंड में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोगों में गर्व का माहौल है। मुन्नी देवी इससे पहले भी एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश और जनपद चमोली का नाम रोशन कर चुकी हैं। वह किमोठा गांव की रहने वाली हैं और कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं। मुन्नी देवी की इस ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्रवासियों, खेल प्रेमियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने NEET परीक्षा में हुई धांधली एवं धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया

Wed Jun 24 , 2026
देहरादून । बुधवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में डीएवी पीजी कॉलेज,देहरादून एवं डीबीएस पीजी कॉलेज,देहरादून में NEET परीक्षा में हुई धांधली एवं धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य विनीत प्रसाद भट्ट,युवा […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share