राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों और उनके परिजनों को किया सम्मानित

देहरादून की विभिन्न तहसीलों में आयोजित हुए कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों ने शहीदों के सपनों का विकसित उत्तराखंड बनाने का लिया संकल्प

देहरादून, 09 नवंबर 2026। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर राज्य निर्माण के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिजनों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। तहसील स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने राज्य आंदोलन के संघर्ष को याद करते हुए शहीदों के सपनों का विकसित एवं समृद्ध उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया।
विकासनगर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान और सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों विधायकों ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने लंबा संघर्ष किया और अनेक लोगों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके सपनों के अनुरूप विकसित और समृद्ध उत्तराखंड का निर्माण करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति दे रही है। सरकार जनकल्याण के लिए लगातार ठोस निर्णय ले रही है और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, तहसीलदार विवेक राजौरी सहित राज्य आंदोलनकारी और उनके परिजन उपस्थित रहे।
कालसी, चकराता, ऋषिकेश और डोईवाला में भी हुए आयोजन
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विकासनगर के अलावा तहसील कालसी, चकराता, ऋषिकेश और डोईवाला में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्तराखंड राज्य निर्माण में उनके संघर्ष, योगदान और बलिदान को याद किया गया।
कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य निर्माण आंदोलन की ऐतिहासिक विरासत को स्मरण करते हुए प्रदेश के विकास में सामूहिक भागीदारी और शहीदों के सपनों को साकार करने का संदेश दिया गया।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

55 किलोमीटर की साइकिल राइड से दिया प्रदूषण मुक्त दीपावली का संदेश, देहरादून साइक्लिंग क्लब की अनूठी पहल

सोम नवम्बर 9 , 2026
सुबह 5 बजे प्रेमनगर से शुरू हुई ‘दीपावली राइड अगेंस्ट एयर पॉल्यूशन’, युवाओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ड्वारा की पहाड़ियों तक तय किया सफर देहरादून, 09 नवंबर, 2026। दीपावली पर वायु प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से देहरादून साइक्लिंग क्लब ने ‘दीपावली राइड अगेंस्ट […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share