बरसात के मौसम में नागरिकों को किसी प्रकार की न हो असुविधा : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सड़कों के मरम्मत कार्यों के संबंध में की बैठक

Dehradun, 27 july 2026: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में नगर निगम, एडीबी तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सड़कों के मरम्मत कार्यों को लेकर बैठक की। बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा स्थानीय समस्याओं पर गहन मंथन किया गया।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्रांतर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य तत्काल प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत से संबंधित लंबित इस्टीमेट शीघ्र स्वीकृत कराकर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम, एडीबी एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को पुराने एवं जर्जर बिजली के पोलों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने तथा ढीले और लटकते बिजली के तारों को व्यवस्थित कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि विकास कार्यों को गति मिले और जनता को बेहतर एवं सुरक्षित आधारभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।

इस अवसर पर नंदनी शर्मा, सुरेंद्र राणा, मोहन बहुगुणा, प्रदीप रावत, भावना चौधरी, योगेश घाघट, संजय नौटियाल, सहायक नगर आयुक्त विनय प्रताप, अधीक्षण अभियंता विद्युत राहुल जैन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें

सोम जुलाई 27 , 2026
बेटे की गेमिंग लत से परिवार बदहाल, मां ने लगाई आर्थिक मदद की गुहार बेटे की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग पिता, डीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश सेंट्रल पार्क रेजिडेंसी के पास खतरे पर डीएम सख्त, बिल्डर पर कार्रवाई और सुरक्षात्मक कार्य के आदेश Dehradun, 27 july 2026: आमजन […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share