16 और 17 अक्टूबर को आयोजित होगा फिक्की फ्लो बाज़ार 2026

‘द वेडिंग एडिट’ थीम पर आधारित दो दिवसीय प्रदर्शनी में शादी की खरीदारी के लिए एक ही छत के नीचे मिलेंगे फैशन, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल और वेडिंग सेवाओं से जुड़े कई विकल्प
देहरादून : फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड ने बुधवार को दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने वार्षिक प्रमुख आयोजन ‘फ्लो बाज़ार 2026 – द वेडिंग एडिट’ की घोषणा करी। दो दिवसीय यह प्रदर्शनी 16 और 17 अक्टूबर को देहरादून में माल्सी स्थित द सॉलिटेयर फार्म्स में आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी का समय सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। इसमें फैशन, ज्वेलरी, ब्यूटी, लाइफस्टाइल, गिफ्टिंग, वेडिंग सर्विसेज और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों से जुड़े स्टॉल एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।
आगामी आयोजन की जानकारी साझा करते हुए फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड की चेयरपर्सन तृप्ति बेहल ने कहा, “फ्लो बाज़ार हमारे चैप्टर की प्रमुख पहलों में से एक है, जो उद्यमियों, डिजाइनरों, शिल्पकारों और व्यवसायों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने तथा व्यापक दर्शकों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। इस वर्ष ‘द वेडिंग एडिट’ थीम के अंतर्गत हम शादी से जुड़े विभिन्न पहलुओं को एक मंच पर ला रहे हैं। इसमें फैशन और ज्वेलरी से लेकर गिफ्टिंग, डेकोर, ब्यूटी और अनूठे अनुभवों तक कई विकल्प शामिल होंगे। हमें उम्मीद है कि देहरादून के लोग खरीदारी, उत्सव और नए अनुभवों से भरपूर इन दो दिनों का आनंद लेंगे। प्रदर्शनी में प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क है। इस आयोजन का उद्घाटन उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। इसके अतिरिक्त, दो दिवसीय बाज़ार में भाजपा उत्तराखण्ड की प्रदेश सचिव नेहा जोशी, पर्यटन विभाग उत्तराखण्ड की अपर निदेशक पूनम चंद, रीवा की राजकुमारी मोहेना कुमारी सिंह, और फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष डॉ. कुसुम अंसल सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीनाक्षी सोती ने बताया कि ‘द वेडिंग एडिट’ थीम पर आधारित इस वर्ष के फ़्लो बाज़ार में नौ प्रमुख श्रेणियों के अंतर्गत प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। इनमें फैशन एवं अपैरल, ज्वेलरी, ब्यूटी एवं वेलनेस, होम डेकोर एवं लिविंग, गिफ्ट्स एवं फेवर्स, आर्ट्स, क्राफ्ट्स एवं हैंडक्राफ्टेड, फूड एवं गॉरमे, वेडिंग सर्विसेज एवं एक्सपीरियंसेज तथा वेडिंग वेन्यू एवं हॉस्पिटैलिटी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में स्थापित ब्रांड्स, उभरते डिजाइनरों, हस्तनिर्मित उत्पादों के निर्माताओं और विशिष्ट व्यवसायों को एक साथ लाया जाएगा, जिससे आगंतुकों को शादी, त्योहारों और जीवनशैली से जुड़ी खरीदारी के लिए एक विशेष अनुभव मिलेगा।
आयोजन की अन्य विशेषताओं की जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष स्मृति बत्ता ने कहा, “बाज़ार के पहले दिन ‘नवरंग’ का आयोजन किया जाएगा, जो मां दुर्गा के नौ रंगों और नारी शक्ति के विभिन्न स्वरूपों को समर्पित है। यह पहल नारी की शक्ति, साहस, सौम्यता और विशिष्टता के नौ अलग-अलग गुणों का उत्सव मनाएगी। इसके अंतर्गत विशेष उपाधियों के माध्यम से इन गुणों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, दूसरे दिन शाम को ‘ब्राइड्स ऑफ इंडिया – द सिग्नेचर वेडिंग फैशन वॉक’ मुख्य आकर्षण होगा। इस फैशन शो के माध्यम से भारत की विविध वैवाहिक परंपराओं, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।”
दोनों दिन आगंतुकों के लिए कई इंटरैक्टिव गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें फेस पेंटिंग, पोटली पर्सनलाइजेशन स्टेशन, परफ्यूम मेकिंग और फेस्टिव ब्लॉक प्रिंटिंग शामिल हैं।
कार्यक्रम के दूसरे दिन ‘उत्तराखण्ड एस ए वेडिंग डेस्टिनेशन: द बिजनेस ऑफ वेडिंग्स’ विषय पर एक पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएगी। इसमें पंछी इवेंट्स के संस्थापक ऋषभ पंछी, ताज होटल्स उत्तराखंड में पीआर, मार्केटिंग एवं कम्युनिकेशंस की प्रमुख वर्तिका दीक्षित, देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष अमन बंसल और प्लान योर मेमोरीज़ की संस्थापक अनुकृति बत्रा अरोड़ा भाग लेंगे। चर्चा के दौरान शादी के बदलते ट्रेंड्स, उपभोक्ताओं की बदलती अपेक्षाओं, उद्यमिता के नए अवसरों और डेस्टिनेशन वेडिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में उत्तराखण्ड की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले ब्रांड्स में द ब्लूमिंग बाग, डैजलिंग डिज़ाइन्स, तान्शी आर्ट्स, थ्रेड सूक, सोनम्स लेबल, पौची ज्वेल्स, मोना जवांधा लेबल, सुप्रिया गुप्ता कुट्यूर, फूलदेई, द हाउस ऑफ स्निग्धा, रेशम की डोरी, द शॉल स्टोरी, डेल्टा चार्म्स, सुरभिज़ एटेलियर, ऐपनआर्ट राखी, कैप्टिवेटिंग स्ट्रोक्स बाय तरन्नुम उस्मानी, क्रिएटिविटी, ऑल थिंग्स फेस्टिव, मेकअप आर्टिस्ट्री बाय प्रेक्षी, कैलापिरा, यज्ञसेवा, द साइलेंट बेकरी, सिप.क्रिएट.कनेक्ट, सुवर्ण, इटरनल स्मृति, मंगल्यम, हैप्पी होम्स, लेबल ज़ूनी, काशीदा, सोइया सेरा और दून सिल्क बाय यूसीआरएफ सहित कई अन्य ब्रांड्स शामिल हैं।
फ्लो बाज़ार 2026 के माध्यम से फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड का उद्देश्य महिला उद्यमियों, डिजाइनरों, शिल्पकारों और व्यवसायों को एक प्रभावी मंच प्रदान करना है, ताकि उन्हें अपने उत्पादों एवं सेवाओं को प्रदर्शित करने, नेटवर्क विकसित करने और नए व्यावसायिक अवसर तलाशने का मौका मिल सके। खरीदारी, वेडिंग इंस्पिरेशन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रचनात्मक गतिविधियों के अनूठे संगम के साथ ‘द वेडिंग एडिट’ दूनवासियों और यहां आने वाले आगंतुकों के लिए दो दिनों का विशेष अनुभव लेकर आ रहा है।
इस अवसर पर फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड की कोषाध्यक्ष मनीत सूरी के साथ सदस्य श्रुति अग्रवाल एवं आंचल दास भी उपस्थित रहीं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

नगर निगम की कार्यकारिणी चुनाव में देरी, बदहाल सड़कों और शहीद मेजर विभूति ढोंढियाल द्वार का निर्माण न होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

बुध अक्टूबर 14 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम देहरादून की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्यकारिणी चुनाव में देरी, शहर की बदहाल सड़कों, लंबित विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं की अनदेखी पर नाराजगी जताई है। कांग्रेस ने शहीद मेजर विभूति ढोंढियाल के नाम पर प्रस्तावित द्वार का निर्माण नहीं होने […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share