जनहित के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी गौरव कुमार

Chamoli DM Review Meeting में लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश

Chamoli DM Review Meeting में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने राजस्व वसूली, लंबित न्यायिक मामलों, अवैध खनन, अतिक्रमण और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Chamoli, 10 June 2026: जनपद में प्रशासनिक कार्यों की प्रगति, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा हेतु बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों, राजस्व प्रकरणों, भू-राजस्व एवं अन्य करों की वसूली, अभियोजन मामलों सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की जिस दौरान अपर जिलाधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, पटल सहायक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुविधा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी थराली को उप तहसील देवाल में सप्ताह में कम से कम एक दिन नियमित रूप से तहसील संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को राजस्व एवं प्रशासनिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी ने परिवहन, खनन, खाद्य पूर्ति, आबकारी तथा अन्य विभागों की राजस्व एवं कर वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वृद्धि के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने पर जोर दिया। न्यायिक एवं राजस्व कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने न्यायालयों में नियमित रूप से बैठकर सुनवाई करने तथा पुराने एवं नवीन लंबित राजस्व वादों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित छापेमारी एवं चालानी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में तेजी लाने तथा नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत नशीले पौधों के चिन्हीकरण एवं विनष्टीकरण की कार्रवाई को प्रभावी ढंग से संचालित करने को कहा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, अबरार अहमद, अलकेश नौड़ियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी सहित तहसीलदार, पटल सहायक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

सुनियोजित विकास से समझौता नहीं, नियम तोड़ने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

Wed Jun 10 , 2026
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील Dehradun, 10 June 2026: राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का अभियान लगातार तेज हो रहा है। बुधवार को जीएमएस रोड और शिमला रोड पर दो निर्माणों को सील कर प्राधिकरण ने […]
MDDA Action: GMS Road और Shimla Road पर निर्माण सील

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share