जॉलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम भुवन चंद्र खंडूड़ी के नाम पर रखने की मांग

Concept image showing former Uttarakhand Chief Minister B.C. Khanduri with Dehradun's Jolly Grant Airport amid demand to rename the airport in his honor.

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम भुवन चंद्र खंडूड़ी के नाम पर रखने की मांग, प्रधानमंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री को भेजा पत्र

Dehradun, 29 May 2026: उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) भगवत प्रसाद मकवाना ने देहरादून स्थित जॉलीग्रांट एयरपोर्ट का नामकरण उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के नाम पर किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

खंडूड़ी के योगदान को बताया अविस्मरणीय

भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने पत्र में कहा है कि स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन उत्तराखंड और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने सैन्य जीवन से लेकर राजनीतिक जीवन तक देश और प्रदेश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सांसद, केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।

Also Read : Uttarakhand Hydrogen Valley: बड़ा कदम

उन्होंने कहा कि केंद्रीय सतह परिवहन मंत्री के रूप में भुवन चंद्र खंडूड़ी ने स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना को गति प्रदान की, जिससे देश के बुनियादी ढांचे के विकास को नई दिशा मिली। उनकी पहचान एक अनुशासित, राष्ट्रभक्त और विकासोन्मुख नेता के रूप में रही है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए किए उल्लेखनीय कार्य

पत्र में उल्लेख किया गया है कि मुख्यमंत्री रहते हुए भुवन चंद्र खंडूड़ी ने सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनके कार्यकाल में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया गया तथा सफाई कर्मियों के लिए पेंशन, ग्रेच्युटी, ग्रेड-पे और अन्य सुविधाओं को लागू करने की दिशा में प्रयास किए गए।

Also Read : डिग्री बढ़ीं, नौकरी कम हुई? युवाओं की सबसे बड़ी चिंता

मकवाना ने कहा कि वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारी वर्ग उनके योगदान को सदैव याद रखेगा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और उत्तराखंड के विकास में भी खंडूड़ी के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

एयरपोर्ट के नामकरण की उठाई मांग

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री से आग्रह किया है कि स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की स्मृति में जॉलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर रखा जाए। उनका कहना है कि इससे न केवल उत्तराखंड की जनता की भावनाओं का सम्मान होगा, बल्कि देश की सेवा में उनके योगदान को भी स्थायी पहचान मिलेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार इस मांग पर सकारात्मक विचार करेगी।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

Donald Trump 250 Dollar Bill: सच, सियासत और सोशल मीडिया का शोर

शुक्र मई 29 , 2026
Donald Trump 250 Dollar Bill की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं, लेकिन क्या यह नोट सच में अमेरिकी मुद्रा बनने वाला है या अभी केवल एक प्रस्ताव भर है? New Delhi, 29 May 2026: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नया नोट खूब चल रहा है। नहीं, यह […]
Donald Trump 250 Dollar Bill को दर्शाता सांकेतिक चित्र, अमेरिकी डॉलर, ट्रंप की छवि और वायरल नोट को लेकर चल रही चर्चा का दृश्य।

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share