भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण, वाल्मीकि समाज ने दी शुभकामनाएं

भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण, वाल्मीकि समाज ने दी शुभकामनाएं

भगत सिंह कोश्यारी पद्म भूषण सम्मान मिलने पर आवास पहुंचकर किया सम्मानित, वाल्मीकि समाज की ओर से दी शुभकामनाएं

Dehradun, 30 May 2026: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने उनके आवास पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।

Also Read : Uttarakhand-Haryana Dispute: सोशल मीडिया की आग में न झुलसे भाईचारा

इस अवसर पर भगवत प्रसाद मकवाना ने भगत सिंह कोश्यारी को शाल एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया तथा भगवान श्रीराम का चित्र भेंट किया। उन्होंने अपनी ओर से तथा वाल्मीकि समाज की ओर से उन्हें पद्म भूषण सम्मान प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भगत सिंह कोश्यारी के सम्मान में पहुंचे भगवत प्रसाद मकवाना
भगत सिंह कोश्यारी के सम्मान में पहुंचे भगवत प्रसाद मकवाना

मकवाना ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी बचपन से ही स्वयंसेवक रहे हैं और उनका जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा तथा प्रदेश के विकास के प्रति समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी स्वच्छ छवि, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि उन्हें देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से अलंकृत किया गया है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

Also Read : Uttarakhand Hydrogen Valley: बड़ा कदम

उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज की ओर से भगत सिंह कोश्यारी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी जाती हैं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की जाती है।

इस दौरान राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद घाघट, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी विक्रम टॉक सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

हेलमेट में लोकतंत्र: सोनारपुर की घटना और Abhishek Banerjee पर हमले के सियासी मायने

शनि मई 30 , 2026
Abhishek Banerjee सोनारपुर हमला: जब सांसद को पहनाना पड़ा पुलिस हेलमेट, क्या बंगाल में हावी है भीड़तंत्र? Kolkata/Sonarpur, 30 May 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म हो चुके हैं, नतीजे आ चुके हैं, लेकिन जमीन पर सियासी नफरत और मारपीट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। दक्षिण 24 […]
हेलमेट में लोकतंत्र: सोनारपुर की घटना और Abhishek Banerjee पर हमले के सियासी मायने

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share