देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए DM सख्त, 7 नालों को STP से जोड़ने के निर्देश

Dehradun DM Ashish Chauhan directs officials to accelerate STP construction and river cleaning.

रिस्पना और बिंदाल नदी में कूड़ा डालने वालों पर होगी कार्रवाई, नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून, 27 नवंबर। देहरादून की रिस्पना और बिंदाल नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में अधिकारियों को नदी संरक्षण, सीवेज प्रबंधन और ठोस अपशिष्ट निस्तारण की व्यवस्था प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नदियों में कूड़ा-कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और संवेदनशील स्थानों पर जाली एवं स्क्रीन लगाने को कहा।

वीडियो देखें और यहां क्लिक करें न्यूज़ पोर्टल वीडियो CTA स्टिकर

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के कार्यों में तेजी लाकर उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रस्तावित सात नए एसटीपी के निर्माण के लिए तत्काल आगणन तैयार करने और चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले निर्माण कार्य शुरू कराने को कहा। उन्होंने नदियों में सीधे प्रवाहित होने वाले सभी सात नालों को एसटीपी से टैप करने तथा जनपद के सभी घरों को सीवेज कनेक्शन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश भी दिए।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

सीवेज प्रबंधन की व्यवस्था पर प्रशासन की नजर

बैठक में जिलाधिकारी ने सेप्टिक टैंकरों की नियमित निगरानी करने और उनसे निकलने वाले मल-मूत्र का निर्धारित एसटीपी में उपचार कराने के बाद ही निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। कचरा परिवहन में लगे सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का नगर निगम में अनिवार्य पंजीकरण कराने के निर्देश भी दिए गए।

कूड़ा डंपिंग और बायोमेडिकल वेस्ट पर भी सख्ती

जिलाधिकारी ने सभी शहरी स्थानीय निकायों को अपने क्षेत्रों में डंपिंग यार्ड का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में कहीं भी अनधिकृत रूप से कूड़ा डंप नहीं होना चाहिए। बल्क वेस्ट जनरेटर की पहचान कर गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित कराने तथा कॉम्पेक्टर मशीनों के माध्यम से कूड़े के निस्तारण की नियमित निगरानी करने को कहा।

इसके अलावा अस्पतालों, मेडिकल लैब और क्लीनिकों से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट का भी नियमित निरीक्षण कर निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

15 एसटीपी संचालित, 73 हजार से अधिक घरों को मिला सीवेज कनेक्शन

बैठक में जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में देहरादून में कुल 166.45 एमएलडी क्षमता के 15 एसटीपी संचालित हैं। सीवेज कनेक्शन के लिए निर्धारित 1,55,601 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 73,767 घरों को कनेक्शन दिया जा चुका है। इसके अतिरिक्त सात नए एसटीपी का निर्माण प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और नदी संरक्षण एवं अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सहित जल संस्थान एवं जल निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में तेजी, 7 दिसंबर तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

शुक्र नवम्बर 27 , 2026
देहरादून में करीब 22 हजार कार्मिकों की होगी तैनाती, 2,045 पोलिंग बूथों पर मूलभूत सुविधाओं का होगा सत्यापन; सीमाओं पर चेकपोस्ट बनाकर तस्करी पर रखी जाएगी नजर देहरादून, 27 नवंबर 2026। उत्तराखंड में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी एवं जिला […]
Uttarakhand Election 2027 की तैयारियों को लेकर देहरादून में जिलाधिकारी और एसएसपी की समीक्षा बैठक

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share