Uttarakhand Weather Alert के तहत IMD ने 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना।
Dehradun | June 29, 2026
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने सोमवार दोपहर 1:13 बजे से 4:13 बजे तक के लिए देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों के डोईवाला, सेलाकुई, बहादराबाद, शिवपुरी, मंगलौर, भगवानपुर और हरबर्टपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन घंटों के दौरान बिजली चमकने, तेज़ से बहुत तेज़ बारिश, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने और आंधी-तूफान आने की संभावना है।
प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने तथा बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। वाहन चालकों को भी खराब दृश्यता और तेज़ हवाओं को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी अपडेट जारी किए जाएंगे।
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

