चुनाव 2027 से पहले देहरादून प्रशासन की पहल, रेक्सा दानू बनीं ट्रांसजेंडर समुदाय की वोटिंग आइकॉन
देहरादून, 22 नवंबर 2026। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में देहरादून जनपद में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने एक अहम पहल की है। जिला समाज कल्याण अधिकारी, देहरादून ने रेक्सा दानू (ट्रांसजेंडर) को जनपद के समस्त ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मतदान आइकॉन नामित किया है।
समुदाय को मतदान के लिए करेंगी प्रेरित
इस पहल का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना और लोकतंत्र के इस पर्व में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाना है। रेक्सा दानू अपने समुदाय के सदस्यों को मताधिकार का महत्व समझाएंगी और उन्हें शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।
आम नागरिकों को भी दिया जाएगा संदेश
नामित आइकॉन विधानसभा निर्वाचन-2027 के दौरान जनपद के आम नागरिकों से भी अपील करेंगी कि वे मतदान के दिन अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर वोट जरूर डालें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
“समावेशी लोकतंत्र की दिशा में अहम कदम”
दीपांकर घिल्डियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (TG), देहरादून ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय को मतदान जागरूकता अभियान से जोड़ना समावेशी और सहभागी लोकतंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस अभियान के जरिए “कोई मतदाता न छूटे, प्रत्येक मतदाता मतदान करे” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
📲 हर जरूरी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
- WhatsApp Channel – ताज़ा खबरों के लिए [CLICK HERE]
- Instagram – न्यूज और वीडियो अपडेट्स के लिए [CLICK HERE]
- Facebook – खबरों और खास अपडेट्स के लिए [CLICK HERE]






