ऋषिकेश गोलीकांड पर महिला आयोग सख्त, घायलों से मिलीं कुसुम कंडवाल; पुलिस को दिए कड़े निर्देश
- एसएसपी देहरादून को फोन पर दिए निर्देश, सत्यापन अभियान के साथ ‘पुलिस मित्र’ की सक्रियता बढ़ाने पर जोर
- देवभूमि की शांति भंग करने वाले बाहरी अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार, आयोग रख रहा पल-पल की नजर
Rishikesh, 05 June 2026: भट्टोवाला क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने गहरी चिंता व्यक्त की है। घटना के बाद उन्होंने तत्काल एम्स ऋषिकेश पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को उनके बेहतर उपचार के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग और न्याय का भरोसा दिलाया।
Also Read : अजय भटेजा हत्याकांड : प्रॉपर्टी के लिए भाई ने कराई थी हत्या, गिरफ्तार
कुसुम कंडवाल ने कहा कि देवभूमि की शांति और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और पुलिस प्रशासन के साथ नियमित संपर्क में है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए महिला आयोग अध्यक्ष ने कोतवाली प्रभारी ऋषिकेश से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से फोन पर बातचीत कर मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार और कारतूस बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाएगी।
Also Read : मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत बड़ी कार्रवाई, नैनीताल में 1.85 करोड़ की स्मैक बरामद
कुसुम कंडवाल ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि किरायेदारों, अस्थायी रूप से रह रहे लोगों तथा संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों का नियमित सत्यापन कराया जाए।
Also Read : टिहरी में मुख्य सचिव का निरीक्षण, स्कूल-आंगनबाड़ी से स्टेडियम तक परखी व्यवस्थाएं
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ‘पुलिस मित्र’ व्यवस्था को अधिक सक्रिय करने पर भी बल दिया। उनका कहना था कि स्थानीय नागरिकों की भागीदारी से संदिग्ध गतिविधियों की समय रहते जानकारी मिल सकती है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सकता है।
Also Read : टिहरी में विकास कार्यों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए तेजी के निर्देश
महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि गांवों और रिहायशी क्षेत्रों में नशे और अपराध से जुड़ी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बढ़ावा नहीं मिलने दिया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान शांति, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द से है। ऐसे में प्रदेश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्रशासन पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगा।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

