HRTC बस हादसा: सीएम धामी ने दून अस्पताल में घायलों का जाना हालचाल

सीएम पुष्कर सिंह धामी दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में HRTC बस दुर्घटना के घायलों से मुलाकात करते हुए

सीएम ने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर और त्वरित इलाज के निर्देश दिए

Dehradun, 04 February: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालसी क्षेत्र के क्वानू–मीनस मोटर मार्ग पर हुई HRTC बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हालचाल जानने के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया। दुर्घटना में हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के यात्री घायल हुए हैं।

हादसे में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनके उपचार की स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों को सभी घायलों को त्वरित एवं सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने घायलों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही उन्होंने विकासनगर में उपचाराधीन घायलों के लिए उप जिला चिकित्साधिकारी से दूरभाष पर समुचित और संवेदनशील चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

घायल यात्रियों का निःशुल्क इलाज

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में उपचाराधीन हिमाचल प्रदेश के सभी घायल यात्रियों का निःशुल्क और समुचित इलाज राज्य सरकार द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: गौरवशाली परंपरा का उत्सव

Wed Feb 4 , 2026
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: लोकतंत्र और राष्ट्र चेतना की मजबूत आवाज: राज्यपाल गुरमीत सिंह Haridwar, 04 February: हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष केवल समय की गणना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की जीवंत गाथा हैं। यह बात उत्तराखंड के राज्यपाल राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने बुधवार को हरिद्वार […]
हिंदी पत्रकारिता द्वि-शताब्दी समारोह में हरिद्वार में संबोधित करते राज्यपाल गुरमीत सिंह

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share