महंगे शौक पूरे करने के लिए करता था चोरी, 11 गाड़ियों के साथ आरोपी अरेस्ट

महंगे शौक पूरे करने के लिए करता था चोरी, 11 गाड़ियों के साथ आरोपी अरेस्ट

Dehradun | August 02, 2026

थाना रायपुर पुलिस ने वाहन चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी किए गए 11 दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। आरोपी महंगे शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। चोरी के बाद वाहनों को जंगल में छिपाकर हरिद्वार लौट जाता था। बता दें रायपुर थाना क्षेत्र में 31 जुलाई 2026 को अजय कुमार और अनिल कुमार ने अलग-अलग स्थानों से अपनी स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना रायपुर में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर आसपास के करीब 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक की पहचान हुई। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 1 अगस्त 2026 को महाराणा प्रताप चौक के आगे पेट्रोल पंप के पास से आरोपी राकेश डबराल को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने देहरादून के अन्य इलाकों से भी वाहन चोरी की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखे गए 10 अन्य चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए। इस तरह कुल 11 वाहन बरामद हुए। साथ ही पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद वाहनों में से दो वाहन नेहरू कॉलोनी और एक वाहन डालनवाला थाना क्षेत्र से चोरी हुए थे। जिनके संबंध में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

अन्य वाहनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी देहात जया बलूनी ने बताया आरोपी ने मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है। वर्तमान में कनखल, हरिद्वार में रहता है। वह अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए वाहनों की चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया करता था। वह पहले सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों की रेकी करता था। मौका मिलते ही चोरी कर लेता था। पुलिस से बचने के लिए चोरी के वाहनों को जंगल में छिपा देता था। वापस हरिद्वार चला जाता था। बाद में वाहनों को जिले से बाहर ले जाकर बेचने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

देहरादून में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन

सोम अगस्त 3 , 2026
देहरादून: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन, जानें किन मामलों का होगा निस्तारण Dehradun | August 03, 2026 उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद देहरादून में 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा […]
देहरादून में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share