अजय भटेजा हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, कोर्ट परिसर के बाहर पुलिस ने दबोचा।
- देहरादून के अजय भटेजा हत्याकांड में अब तीनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, आरोपी जैकी और उसकी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया जेल में हैं
Dehradun, 05 June 2026: एक साल पहले राजपुर में हुई हत्या की घटना का मास्टरमाइंड 50 हजार के इनामी आरोपी को थाना राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रॉपर्टी विवाद के चलते आरोपी ने सुपारी देकर अपने सौतेले भाई की हत्या कराई थी। इस मर्डर केस में पहले ही पुलिस उत्तर प्रदेश के शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी और उसकी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज चुकी है।
Also Read : मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत बड़ी कार्रवाई, 1.85 करोड़ की स्मैक बरामद
पिछले साल हुई थी अजय भटेजा की हत्या
26 मई 2025 को जतिन कुमार निवासी जीएमएस रोड ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ममेरे भाई अजय भटेजा के निवास स्थान जाखन देहरादून में उनकी हत्या कर दी गई है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटना में शामिल आरोपियों के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए 19 मई 2026 को घटना को अंजाम देने वाले मुजफ्फरनगर के शातिर अपराधी राजन उर्फ जैकी को गिरफ्तार किया गया था।
आरोपी हुमेरा सहारनपुर से हुई थी गिरफ्तार
पूछताछ में जैकी द्वारा अजय भटेजा के भाई अमित भटेजा के कहने पर 26 मई 2025 को अपनी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया के साथ मिलकर अजय भटेजा की तकिए से मुंह दबाकर हत्या करना स्वीकार किया गया। आरोपी से पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों हुमेरा उर्फ जोया और अमित भटेजा की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25-25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। जिसके बाद पुलिस टीम ने घटना में शामिल महिला आरोपी हुमेरा उर्फ जोया को 23 मई 2026 को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया।
अजय भटेजा का भाई अमित भटेजा गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों के बयानों के आधार पर घटना के मास्टरमाइंड अमित भटेजा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार उसके सभी सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना में फरार 50 हजार के इनामी आरोपी अमित भटेजा को आज जिला न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास एक बैग से कुछ संपत्ति और गाड़ियों के कागजात बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
Also Read : इबोला वायरस को लेकर उत्तराखंड अलर्ट, अस्पतालों को जारी एडवाइजरी
अजय भटेजा के पास थी अकूत संपत्ति
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि आरोपी का बड़ा सौतेला भाई अजय भटेजा शराब पीने का आदी था। उसके पास देहरादून व मसूरी में कई संपत्तियां थी। संपत्तियों में आरोपी के पिता का पैसा भी लगा हुआ था। आरोपी ने अजय भटेजा से पहले कई बार अपनी प्रापर्टी में से कुछ हिस्सा देने को कहा गया था। लेकिन वह उसे सम्पत्ति में कोई हिस्सा न देकर सारा पैसा अपनी मौजमस्ती और शराब में लुटा रहा था।
संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने पर भाई ने रची साजिश
23 मई 2025 को आरोपी अमित घटना में शामिल राजन उर्फ़ जैकी, उसकी प्रेमिका हुमेरा और एक अन्य व्यक्ति को अजय भटेजा का मसूरी स्थित कॉटेज दिखाने ले गया था। वहां राजन उर्फ़ जैकी को अजय भटेजा ने सम्पत्ति में हिस्सा न देने की बात बताते हुए अजय को रास्ते से हटाने ओर उसके एवज में जाखन स्थित सम्पत्ति में आधा हिस्सा देने और नकुड सहारनपुर में हुए गोलीकांड जिसमें राजन उर्फ जैकी का नाम शामिल था, उसका नाम ना आने देने का ऑफर दिया। इस पर राजन उर्फ़ जैकी अजय भाटिया की हत्या करने के लिए तैयार हो गया।
Also Read : टिहरी में मुख्य सचिव का निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं
इस तरह हुई अजय भटेजा की हत्या
योजना के मुताबिक 25 मई 2025 को आरोपी राजन उर्फ जैकी और हुमेरा उर्फ जोया ने अजय भटेजा के जाखन स्थित घर में उसकी तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी और घटना के बाद दोनों मौके से भाग गए। घटना के अगले दिन सुबह आरोपी अमित भटेजा मौका देखकर कमरे में गया और वहां रखे प्रॉपर्टी के कागजात व अन्य दस्तावेज उठाकर अपने साथ ले गया। कुछ दिन पहले घटना में शामिल दोनों आरोपियों राजन और हुमेरा के पकड़े जाने और अपना नाम सामने आने पर आरोपी अमित चोरी छिपे अपने वकील से मिलने देहरादून न्यायालय जा रहा था। इससे पहले ही पुलिस के द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

