मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Dehradun, 4 aug 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित माँ बाल कुंवारी माता मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 72.67 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹ 43.60 लाख, विकासखण्ड दुगड्डा के अन्तर्गत महाबगढ़ मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.69 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹1.02 करोड़ तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में श्री हरिचन्द देवता मंदिर को मास्टर प्लान से बनाये जाने हेतु ₹ 1.42 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते प्रथम किश्त में ₹ 85.08 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम मिलम में नन्दा देवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतुु ₹ 90.16 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 54.09 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में कलझीपा जोशी में स्थापित गुरु गोरखनाथ मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतुु ₹ 99.61 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 59.76 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में मोस्टामानू मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतुु ₹ 98.27 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹ 39.31 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में तामली से रूपालीगाड से सीम तक मोटर मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 79.44 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 47.66 लाख तथा जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र नई टिहरी में ग्राम पंचायत सिलकोट में जंगली जानवरों के नुकसान से बचाव हेतु घेरबाड/जाल एवं सुरक्षा दीवार एवं नाकिल नामे से कुआं तक सी०सी० रेलिंग मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 93.85 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 56.31 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर में उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल सामग्री क्रय किये जाने हेतु ₹ 5.00 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

देहरादून में सड़क सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, ब्लैक स्पॉट सुरक्षित बनाने की तैयारी

मंगल अगस्त 4 , 2026
डीएम ने अनधिकृत मीडियन क्रॉसिंग बंद करने, ओवरलोडिंग और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश। Dehradun | August 04, 2026 जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को ऋषिपर्णा […]
देहरादून में सड़क सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, ब्लैक स्पॉट सुरक्षित बनाने की तैयारी

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share