देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह रहे मुख्य आकर्षण
Dehradun, 31 May 2026: न्याय, सेवा और जनकल्याण की मिसाल मानी जाने वाली लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर रविवार को देहरादून श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक समरसता के रंग में रंगा नजर आया।

होल्कर एजुकेशनल ट्रस्ट, देवी अहिल्याबाई होल्कर उत्सव समिति (उत्तराखंड) और एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य समारोह में धार्मिक अनुष्ठानों, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोकमाता के आदर्शों को याद किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 55 विभूतियों को सम्मानित कर समाज निर्माण में उनके योगदान को भी सराहा गया।
Also Read : Why is the Realme 5G smartphone trending?

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा रहे। इस अवसर पर पद्म भूषण से सम्मानित उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि एवं राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार रूहेला सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल छतरी पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह पाल ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ पार्थिव शिवलिंग पूजन, महारुद्राभिषेक, वैदिक मंत्रोच्चार और महाआरती के साथ हुआ। वक्ताओं ने देवी अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श शासन, न्यायप्रियता, महिला सशक्तिकरण, धर्म संरक्षण और जनकल्याणकारी कार्यों को याद करते हुए उन्हें भारतीय इतिहास की प्रेरणादायी शासक बताया।
Also Read : केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक
समारोह का मुख्य आकर्षण “देवी अहिल्याबाई होल्कर सम्मान समारोह” रहा, जिसमें शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 55 विभूतियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों और समर कैंप प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी अतिथियों, सम्मानित विभूतियों, विद्यार्थियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

