देहरादून में श्रीकृष्ण छठी उत्सव के दौरान भजन, महारास, मटकी फोड़ और कृष्ण आधारित खेलों ने बांधा समां
देहरादून | 13 सितंबर, 2026
उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा, महालक्ष्मी प्रकोष्ठ, देहरादून की ओर से जीएमएस रोड स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में श्रीकृष्ण छठी उत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भजन, गीत, नृत्य और धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।
उत्सव के दौरान महिलाओं ने अपने-अपने लड्डू गोपाल को साथ लेकर कार्यक्रम में भाग लिया। सृष्टि ने श्रीकृष्ण के रूप में मनमोहक प्रस्तुति दी, जबकि सोनिया और किराह ने यशोदा-कान्हा के रूप में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में अर्चना, रचना, ममता, दिव्या, जोशिता, मोनिका और सुमन ने महारास की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन रीना गोयल और अमिता गुप्ता ने किया।
उत्सव को और मनोरंजक बनाने के लिए सुमन नागलिया, सीमा राजवंशी और वंदना अग्रवाल ने तंबोला का आयोजन किया। इसके साथ ही श्रीकृष्ण से संबंधित सरप्राइज गेम और प्रश्नोत्तरी भी कराई गई। मंडली के कलाकारों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम प्रस्तुत कर उत्सव में भक्ति और उमंग का रंग भर दिया।
कार्यक्रम में अमित गुप्ता, अनिल गोयल, अनिल गुप्ता, अजय सिंघल और जोगिंदर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
Also Read: उत्तराखंड मौसम अपडेट पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.






