गोरखा दशै-दीपावली में रहेगी पारंपरिक संस्कृति और संगीत की धूम

गोरखा दशै–दीपावली में रहेगी पारंपरिक संस्कृति और संगीत की धूम

सीएम धामी होंगे गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव के मुख्य अतिथि, 31 अक्टूबर से होगा शुरू

Dehradun, 29 October: देहरादून में गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड पर इस बार फिर से गूंजेगा परंपरा, संस्कृति और संगीत का संगम। वीर गोरखा कल्याण समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला 2025 का भव्य शुभारंभ 31 अक्टूबर को होगा।

उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के संरक्षक ई. मेग बहादुर थापा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे, जबकि नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय टम्टा, विधायक बिनोद चमोली, महापौर सौरभ थपलियाल और अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

मानव श्रृंखला पदयात्रा से होगा आगाज़

इस वर्ष महोत्सव की शुरुआत विशेष अंदाज़ में होगी। 31 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे पारंपरिक गोरखा वेशभूषा में सज-धज कर सामुदायिक मानव श्रृंखला पदयात्रा निकाली जाएगी, जो कार्यक्रम के शुभारंभ का प्रतीक होगी। वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने बताया कि यह मेला समिति द्वारा लगातार नौवीं बार आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य गोरखा समुदाय की संस्कृति, लोक परंपराओं और आपसी सद्भावना को सहेजना और आगे बढ़ाना है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

Also Read: भविष्य की राजधानी: GIS मैपिंग से तैयार दून का नया विकास नक्शा

संगीत और संस्कृति का संगम गोरखा दशै-दीपावली

तीन दिवसीय गोरखा दशै-दीपावली कार्यक्रम में भारत और नेपाल के प्रसिद्ध कलाकार शिरकत करेंगे। महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय नेपाली लोक गायक पार्वती थापा और सुनील थापा के लोकप्रिय गीतों पर दर्शक झूम उठेंगे। इसके साथ ही सिंधुली कलाघर के कलाकार पारंपरिक पंचे बाजा नृत्य और लोक प्रस्तुति देंगे।

उत्तराखंड-नेपाल की परंपराओं से होगा परिचय

इस कार्यक्रम में गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक भी देखने को मिलेगी, जिससे यह आयोजन संस्कृतियों के संगम का प्रतीक बनेगा। महोत्सव में विभिन्न स्टॉल और प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी, जहाँ लोग उत्तराखंड और नेपाल की पारंपरिक वेशभूषा, व्यंजन और हस्तशिल्प से रूबरू हो सकेंगे। समिति ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में स्थानीय और बाहरी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

इस अवसर पर मेजर बी.पी. थापा, मेजर अमर राई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला तमांग, उपाध्यक्ष सूर्य बिक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी टेकु थापा, सचिव देविन शाही, सह-सचिव आशु थापा, सांस्कृतिक सचिव देव कला दिवान, सह-सांस्कृतिक सचिव करमिता थापा, संगठन मंत्री लोकेश बन, सोनू गुरूंग, पूरन बहादुर थापा, यामु राणा, सोना शाही, ज्योति राणा, बबिता गुरुंग, एन.बी. थापा, बुद्धेश राई और मीन गुरुंग मौजूद रहे।

 

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. आशा लाल को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, संभालेंगी महिला प्रकोष्ठ की कमान

Wed Oct 29 , 2025
ऑल इंडिया फ्रीडम फाइटर्स समिति के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं डॉ. आशा लाल Dehradun, 29 October: देश के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए समर्पित सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित संस्था ऑल इंडिया फ्रीडम फाइटर्स समितिए, नई दिल्ली ने डॉ. आशा लाल को अपने महिला प्रकोष्ठ […]
डॉ. आशा लाल को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, संभालेंगी महिला प्रकोष्ठ की कमान

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share