मानव श्रृंखला पदयात्रा के साथ शुरू हुआ गोरखा दशै–दीपावली महोत्सव

मानव श्रृंखला पदयात्रा के साथ शुरू हुआ गोरखा दशै–दीपावली महोत्सव

गोरखा दशै–दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला 2025 में दिखी संकृति की झलक

Dehradun, 31 October: भव्यता, उत्साह और पारंपरिक संस्कृति के रंगों से सजा तीन दिवसीय गोरखा दशै–दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला–2025 शुक्रवार को देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड से शुरू हुआ। महोत्सव का शुभारंभ पारंपरिक सांस्कृतिक मानव श्रृंखला पदयात्रा के साथ हुआ, जिसे गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम थापा ने रवाना किया। शुभारंभ से पहले महिला समूह की युवतियों ने सिंधुली कलाकार नेपाल द्वारा प्रस्तुत पंचेबाजा की मधुर धुनों पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ संस्कृति का मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रदर्शन किया।

गोरखा दशै–दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला 2025
गोरखा दशै–दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला 2025

गोरखा संस्कृति की झलक

वीर गोरखा कल्याण समिति द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक पदयात्रा में भारतीय गोरखा परिसंघ शाखा, किरात राई संस्था, गोरखा संघ नई बस्ती क्लेमेंट टाउन, देहरादून लिंबू संगठन सहित गोरखा समुदाय के सैकड़ों गणमान्य लोग, महिलाएं और युवक–युवतियां पारंपरिक परिधानों में शामिल हुए।
महिलाओं के आकर्षक पारंपरिक वस्त्रों और पौराणिक वाद्यों की धुनों ने पूरे मार्ग को उत्सवमय बना दिया।

यह पदयात्रा महेंद्र ग्राउंड से शुरू होकर डाकरा बाजार, टपकेश्वर मंदिर चौक, गढ़ी कैंट पोस्ट ऑफिस से होते हुए पुनः महेंद्र ग्राउंड पहुंची।
रास्ते भर पदयात्रा ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और जहां-जहां से यह गुजरी, वहां का माहौल सांस्कृतिक उल्लास से भर उठा।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

Also Read: CBSE की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेट शीट जारी

गौरवशाली परंपरा, देश सेवा की भावना

पदयात्रा को रवाना करते हुए अध्यक्ष पदम थापा ने कहा कि गोरखा समुदाय हमेशा से अपनी वफादारी, अनुशासन और देश सेवा के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा,

“हमारी सांस्कृतिक धरोहर ही हमें ऊर्जा और धैर्य प्रदान करती है। जब-जब गोरखा समाज ने कोई आयोजन किया है, प्रशासन ने हर बार पूरा सहयोग दिया है, इसके लिए हम आभारी हैं।”

तीन दिवसीय महोत्सव के आकर्षण

वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने बताया कि दशै–तिहार गोरखा समुदाय का प्रमुख पर्व है, जिसका उद्देश्य धर्म, संस्कृति और परंपरा को जीवित रखना है। उन्होंने कहा कि महोत्सव में गोरखाली पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लकी ड्रॉ, बच्चों के लिए झूले और खेल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला तामाड, सलाहकार कर्नल माया गुरुंग, उपाध्यक्ष सूर्य बिक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष टेकु थापा, सचिव देविन शाही, सह–सचिव आशु थापा, सह–सांस्कृतिक सचिव करमिता थापा, संगठन मंत्री लोकेश बन, सोनु गुरुंग, पूरन बहादुर थापा, यामु राना, ज्योति राना, सोना शाही, एनबी थापा, बुद्धेश राई, मीन गुरुंग, बबिता गुरुंग, नरेंद्र थापा सहित बड़ी संख्या में समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ATS मुख्यालय में हड़कंप, 9 एमएम पिस्टल लापता

Fri Oct 31 , 2025
ATS की सुरक्षा में सेंध, सरकारी पिस्टल लापता Haridwar, 31 October: हरिद्वार में आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा झटका लगा है। उधमसिंह नगर (रुद्रपुर) से एटीएस मुख्यालय पहुंचे एक एएसआई की निगरानी में सरकारी 9 एमएम पिस्टल रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई। जैसे ही यह […]
ATS में हथियार गायब, सुरक्षा पर उठे सवाल

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share