देहरादून में 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे कर्मचारी

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्यक्रम जारी, 30 नवंबर तक स्व-गणना और 4 जनवरी 2027 तक चलेगा घर-घर सर्वेक्षण

देहरादून, 09 नवंबर, 2026। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। देहरादून में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करेंगे।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आमजन को जनगणना की प्रक्रिया और स्व-गणना के संबंध में जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
प्रशासन का जोर जनगणना कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने और लोगों को निर्धारित समयसीमा की जानकारी देने पर है।
जनगणना का कार्यक्रम एक नजर में
16 से 30 नवंबर 2026: स्व-गणना
1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027: जनगणना कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर गणना

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

देहरादून में 14 लाख की लूट का खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार; 12.50 लाख रुपये अब भी बरामद नहीं

सोम नवम्बर 9 , 2026
इंद्रेश अस्पताल के पास वाहन घेरकर दिया था वारदात को अंजाम, परिचित के जरिए मिली थी नकदी की जानकारी; चार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस देहरादून, 09 नवंबर, 2026। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में इंद्रेश अस्पताल के पास हुई 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट की वारदात […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share