वन विकास निगम में 2 करोड़ की कथित गड़बड़ी पर बवाल, जांच के आदेश

वन विकास निगम में वित्तीय अनियमितता के आरोप, एमडी ने दिए जांच के आदेश

वन विकास निगम में वित्तीय अनियमितता के आरोप, एमडी ने दिए जांच के आदेश

Dehradun, 24 October: उत्तराखण्ड वन विकास निगम में कुक और खलासी की नियुक्तियों से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन नियुक्तियों में लगभग दो करोड़ रुपये की हानि का आरोप सामने आया है।

निगम की प्रबंध निदेशक नीना ग्रेवाल ने बुधवार को कहा कि मामले की संपूर्ण जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

एमडी ग्रेवाल ने बताया कि निगम में कार्य की आवश्यकता के अनुसार कुक और खलासी को दैनिक अथवा बाह्य सेवा के माध्यम से सेवायोजित किया जाता है। यह व्यवस्था उत्तर प्रदेश वन निगम सेवा नियमावली के अंतर्गत मई 2022 तक लागू थी। उस अवधि में इन पदों के लिए निर्धारित मानक भी तय थे।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह प्रक्रिया विभागीय आवश्यकताओं और प्रतिबंधों को ध्यान में रखकर संचालित की जा रही है। उत्तराखण्ड वन विकास निगम (संशोधित) अधिनियम, 2011 के तहत प्रबंध निदेशक को अस्थायी कर्मियों की नियुक्ति का अधिकार प्राप्त है।

ग्रेवाल ने दोहराया कि निगम की सभी नियुक्तियाँ नियमों के अनुरूप की गई हैं, फिर भी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जांच की जाएगी। उन्होंने कहा यदि किसी भी स्तर पर वित्तीय अनियमितता पाई गई, तो दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

डिजिटल गवर्नेंस की ओर बढ़ा उत्तराखंड, विश्व बैंक करेगा 680 करोड़ की मदद

शुक्र अक्टूबर 24 , 2025
विश्व बैंक से 680 करोड़ की सहायता, वित्तीय सुदृढ़ीकरण की दिशा में बड़ा कदम Dehradun, 24 October: उत्तराखंड सरकार को वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। राज्य को विश्व बैंक से करीब 680 करोड़ रुपये की सहायता मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। केंद्र […]
डिजिटल गवर्नेंस की ओर बढ़ा उत्तराखंड, विश्व बैंक करेगा 680 करोड़ की मदद

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share