विकास खंड देवाल के अंतर्गत सड़क सुविधा से कोसों दूर पिनाऊ गांव की एक प्रसूता को डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाया

चमोली । विकास खंड देवाल के अंतर्गत सड़क सुविधा से कोसों दूर सुदूरवर्ती गांव पिनाऊ की एक प्रसूता को डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में इन दिनों एक भी चिकित्सक ना होने के कारण उसे परिजनों को मजबूरन हाई सेंटर लें जाना पड़ा, प्रसूता को हेली से लेजाने का भी प्रयास किया गया किंतु खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर भी आधे रास्ते से ही लौट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक स्व. शेर सिंह दानू के गांव जोकि सड़क सुविधा से आज भी महरूम पड़ा हुआ हैं। और सड़कों तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को 6 किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय कर पहुंचना पड़ता हैं,इसी गांव की एक 33 वर्षीय प्रसूता खिमली देवी पत्नी धन सिंह को बुधवार की सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई तों ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन के जिम्मेदार लोगों संपर्क साध कर प्रसूता को ले जाने के लिए हैलीकॉप्टर भेजने की मांग की थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा की पहल पर हेलीकॉप्टर की व्यवस्था तों हों गई, परंतु क्षेत्र में मौसम खराब होने एवं विजिबिलिटी काफी कम होने के कारण हेलीकॉप्टर आधे रास्ते से वापस लौट गया। इसकी सूचना मिलने पर परिजन एवं ग्रामीण निराश हो गए, इसके बाद ग्रामीणों ने प्रसूता की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए डोली के सहारे करीब 6 किमी पैदल चलकर बलाण गांव पहुंचे जहां से महिला को वाहन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाया गया तों पता चला कि पीएचसी देवाल में चिकित्सक मौजूद नही थें, बताया जा रहा है कि पीएचसी देवाल में तैनात चिकित्सक इन दिनों परीक्षा के लिए बहार गयें हुए हैं। जिससे परिजन मासूम हो उठें, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद एक एएनएम चिकित्सालय पहुंची, जहां उसने प्रसूता को हय सेंटर रेफर किया गया, प्रसूता को रेफर किए जाने के करीब दो घंटे बाद एंबुलेंस देवाल पहुंची तब प्रसूता को उसमें बिठा कर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल बागेश्वर लें जाया गया।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है : बंशीधर तिवारी

शुक्र सितम्बर 4 , 2026
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एमडीडीए की ओर से प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देहरादून । मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share